Posts

नए साल में राहत, 100 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

Image
ऑयल कंपनियों ने नए साल में रसोई गैस की कीमतों में राहत दी है. इंडियन ऑयल के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 100 रुपये की कमी की गई है. घरेलू सिलिंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.इंडियन ऑयल ( IOCL) के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपये की कटौती की गई है. अब 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर दिल्ली में 1998.5 में मिलेगा. चेन्नई में उपभोक्ताओं के लिए कमर्शल एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये और मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे. नए साल में कोलकाता में 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 2076 रुपये में मिलेगा.गौरतलब है कि इससे पहले बीते दिसंबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. घरेलू सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले साल अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे.इंडियन ऑयल के अनुसार, नए साल में भी दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये है. कोलकाता वालों को घरेलू सिलेंडर के लिए 926 रुपये और चेन्नई वालों को ...

सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि किसानों को ऋण वितरण करने की तारीखों में संशोधन कर इसे 15 जुलाई कर दिया जाएगा, क्योंकि यही समय फसल बोने का होता है और इस समय किसानों को ऋण की आवश्यकता भी रहती है।#RajasthanVidhansabha

सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने विधानसभा में आश्वस्त किया कि किसानों को ऋण वितरण करने की तारीखों में संशोधन कर इसे 15 जुलाई कर दिया जाएगा, क्योंकि यही समय फसल बोने का होता है और इस समय किसानों को ऋण की आवश्यकता भी रहती है। #RajasthanVidhansabha

51 पैसे और महंगा हुआ तो देसी माप से पेट्रोल देंगे सेल्समैन, पंपों की मशीनें होंगी बंद

Image
श्रीगंगानगर। पेट्रोल के बढ़ते दाम से उपभोक्ता केन्द्र और राज्य सरकारों को कोस रहे हैं। अब पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सरकारों को कोसना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय पर सोमवार को पेट्रोल 99 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर बिकने लगा। लेकिन अब पंप संचालकों के समक्ष अब 100 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल का आंकड़ा चिंता का सबब बन गया है।यदि ऐसा हुआ तो इलाके के पंपों पर उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों पर मशीनों के बजाय कार्मिक देसी माप से पेट्रोल बेचते नजर आएंगे। इन मशीनों में डबल डिजिट का डाटा ही काम करता है, पेट्रोल 99.49 रुपए प्रति लीटर है। यदि 51 पैसे और बढ़ा तो श्रीगंगानगर में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। जिसकी गणना ये मशीनें नहीं करेंगी। पंप संचालकों को मजबूरन उपभोक्ताओं को केरोसिन की तरह देसी माप से मापकर पेट्रोल बेचना पड़ेगा। इससे पंप कार्मिकों और उपभोक्ताओं में विवाद की आशंका रहेगी।नई मशीन खरीदने और स्थापित होने तक बंद होंगे पंप प्रत्येक पंप की मशीन में रुपए की गणना के लिए डबल डिजिट फीड है। जिले में पेट्रोल अब 99 रुपए 49 पैसे हो गया है। यदि 51 पैसे और बढ़ोतरी होती है तो भाव 100 रुपए लीटर हो ज...

लॉक डाउन के बीच लाखों 'मजदूरों' के खाते में सराकर ने जमा कराए एक-एक हजार रुपए

जयपुर लॉक डाउन के मध्यनजर श्रम विभाग ने 15 लाख 78 हजार निर्माण श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपए तात्कालिक सहायता के रूप में जमा करवाए हैं। श्रम राज्य मंत्री टीका राम जूली ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में चल रहे पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति के मध्यनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत 15 लाख 78 हजार निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति निर्माण श्रमिक परिवार को एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।श्रम राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जन आधार डाटा बेस के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बैंक खाते में यह राशि हस्तांतरित की गई है। उल्लेखनीय है कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की ओर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत गठित राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड (आरआईएसएल) को हस्तांतरित कराई गई थी।श्रम राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के कारण संपूर्ण प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पूर्ण लॉक डाउन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2018-19...

तंबाकू का सेवन करने वालों में क्या ज्यादा है कोरोना संक्रमण का खतरा? जानें विशेषज्ञों की राय

Image
लोगों के मन में कोरोना से जुडे़ कई सवाल उठ रहे है. ऐसा ही एक सवाल है क्या धुम्रपान या तंबाकू (Tobacco) का सेवन करने वाले लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है? नई दिल्लीः   दुनिया भर में  कोरोना वायरस  (Coronavirus)  एक बड़ा खतरा बन गया है इससे संक्रमित और इसकी वजह से जान गंवानों वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.  भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन किया जा चुका है और लोगों को कोरोना से बचने के लिए सरकारें और संबंधित विभाग समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. लेकिन फिर भी लोगों के मन में इस से जुडे़ कई सवाल उठ रहे है. ऐसा ही एक सवाल है क्या धुम्रपान या  तंबाकू  (Tobacco) का सेवन करने वाले लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है? ADVERTISEMENT Learn More POWERED BY PLAYSTREAM विश्व स्वास्थ संगठन  (WHO) के विशेषज्ञ बताते हैं कि धुम्रपान करने वाले लोगों में बाकी लोगों के मुकाबले संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है. इसका सबसे बढा कारण है कि सिगरेट या बीढ़ी, जो कि संक्रमित भी हो सकती है, उंगलियों और होठों के सीधे संपर्क में आत...

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 46, आज 3 नए केस आए सामने

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 46 हो गई है. शुक्रवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जयपुर:  भारत के साथ ही राजस्थान में भी  कोरोना वायरस (Coronavirus)  पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 46 हो गई है. शुक्रवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जिनमें एक केस जोधपुर का और दो केस भीलवाड़ा से सामने आये हैं. इनमे एक पॉजिटिव केस पहले से संक्रमित मरीज का रूममेट है.  ADVERTISING गुरुवार को एक ही दिन में पांच नए पॉजिटिव केस सामने आये  थे. गुरुवार को भीलवाड़ा जिले में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई. हालांकि, मौत के कारण दूसरी गंभीर बीमारी भी रही. शुक्रवार का दिन जयपुर के लिहाज से महत्वपूर्ण है. जयपुर के रामगंज इलाके से गुरुवार को एक शख्स कोरोना पॉजिटिव आया था. जिसके बाद संपर्क में आए लोगों की बड़ी सूची तैयार की गई. पत्नी समेत कुछ संपर्क केस को तुरंत SMS हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था. वहीं, अन्य को RUHS आइसोलेशन में रखा गया है. सभी के सैंपल लेकर जांच के भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी. आपको बता दें कि ...

कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर या विदेश से आने पर सरकारी कंट्रोल रूम को जानकारी देनी जरूरी है ताकि इसके तेज संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके लेकिन न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर दंपति पर जानकारी छिपाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

शोभित चतुर्वेदी/ आगरा:  कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर या विदेश से आने पर सरकारी कंट्रोल रूम को जानकारी देनी जरूरी है ताकि इसके तेज संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके लेकिन न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर दंपति पर जानकारी छिपाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.  उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित बेटे के बारे में सरकार को जानकारी नहीं दी और अपने बेटे का इलाज घर पर ही करना शुरू कर दिया. प्रशासन के आदेश पर न सिर्फ डॉक्टर दंपति बल्कि उनके बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है. डॉक्टर दंपति की इस हरकत की वजह से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है क्योंकि वो अपने कोरोना संक्रमित बेटे का इलाज खुद ही अपने घर पर कर रहे थे. प्रशासन के मुताबिक ये लापरवाही और जानकारी छिपाने का मामला है जिसमें महामारी की रोकथाम के लिए बने कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी. लिहाजा डॉक्टर दंपति और उनके बेटे के खिलाफ धारा 188, धारा 269 और धारा 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का लिहाजा अब इलाके के उन सभी लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जो इस बीच डॉक्टर दंपति या उनक...