LOCKDOWN: गहलोत सरकार ने जारी किए 310 करोड़, पात्र परिवारों के खातों में पहुंचे एक-एक हजार रुपए
लॉकडाउन के दौरान गरीबों के खाते में पहुंचेंगे एक-एक हजार लोगों के हाथ में नकदी पहुंचने से वे अब अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. जिन परिवारों को सहायता के तौर पर यह राशि दी जा रही है. उनमें बीपीएल, स्टेट बीपीएल और अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत आने वाले ऐसे परिवार शामिल हैं. जिनमें किसी भी सदस्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, स्ट्रीट वेन्डर्स, अन्य श्रमिक, रिक्शा चालक और निराश्रित के साथ ही असहाय जरूरतमंद परिवारों जो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कवर नहीं हो रहे हैं, उन्हें यह अनुग्रह राशि दी जाएगी. अगर किसी असहाय या निराश्रित परिवार का बैंक अकांउट नहीं होगा, तो ऐसी स्थिति में उन्हें जिला कलेक्टर नकद भुगतान कर सकेंगे. पढ़ें- Corona से जंग में CM गहलोत का संदेश, 'हर परिवार अपने अतिरिक्त दो लोगों के लिए खाना बनाए' राज्य सरकार ने कलेक्टर्स को अतिरिक्त राशि जारी की है. जयपुर कलेक्टर को एक करोड़ रुपए और अन्य संभागीय मुख्यालयों के कलेक्टरों को 75-75 लाख रुपए. जबकि शेष जिलों को 50-50 लाख रुपए की राश...