बिनोता। मंडला चारण गांव के राउमावि परिसर में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 96 रोगियों का दंत परीक्षण किया गया। विश्नोई डेंटल केयर, मोबाइल डेंटल यूनिट के संयुक्त तत्वावधान व डॉ. हीरालाल लुहार, देवकरण दान चारण के सहयोग से आयोजित शिविर में डॉ. आरआर विश्नोई व टीम ने दंत परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। शिविर में डाॅ. मुकेश कुमार, डॉ. सिद्धि पालीवाल, डॉ. निधि आनंद, शाहरुख खान, सोनुसिंह, दिनेश विश्नोई, शहनवाज खान, गोटुदान चारण, गग्गादान चारण, उपसरपंच गणेश दान चारण, शिवदान चारण, बद्री दान चारण, सीपी चारण, देवीदान चारण, लक्ष्मण दान, सत्यनारायण दान, सहायक सचिव रतनलाल खटीक आदि ने सहयोग दिया।