बाड़ी में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्या के शिलान्यास व लोकार्पण आज,
बाड़ी में ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण के साथ कार्या के शिलान्यास व लोकार्पण आज,
बाडी
7june
ग्राम पंचायत मुख्यालय बाड़ी में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ऋण माफी प्रमाण पत्र शिविर में 260 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएगें। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नपा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, उपाध्यक्ष पारस पारख, प्रधान जशोदा मीणा, उपप्रधान अशोक जाट, पश्चिम मण्डल भाजपा अध्यक्ष, राजेन्द्रसिंह मिण्डाना सहित जनप्रतिनिधिगण विशिष्ठ अतिथि होंगे। सरपंच बलवन्तसिंह चपलोत ने बताया कि ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण के साथ ही मंत्री कृपलानी एवं अतिथिगण नवस्वीकृत बाड़ी से बसेड़ा एवं घटेरा से कदमाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं गौरवपथ लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्या के उद्घाटन करेंगे।
Comments
Post a Comment