राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 46, आज 3 नए केस आए सामने
राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 46 हो गई है. शुक्रवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जयपुर: भारत के साथ ही राजस्थान में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 46 हो गई है. शुक्रवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जिनमें एक केस जोधपुर का और दो केस भीलवाड़ा से सामने आये हैं. इनमे एक पॉजिटिव केस पहले से संक्रमित मरीज का रूममेट है. ADVERTISING गुरुवार को एक ही दिन में पांच नए पॉजिटिव केस सामने आये थे. गुरुवार को भीलवाड़ा जिले में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई. हालांकि, मौत के कारण दूसरी गंभीर बीमारी भी रही. शुक्रवार का दिन जयपुर के लिहाज से महत्वपूर्ण है. जयपुर के रामगंज इलाके से गुरुवार को एक शख्स कोरोना पॉजिटिव आया था. जिसके बाद संपर्क में आए लोगों की बड़ी सूची तैयार की गई. पत्नी समेत कुछ संपर्क केस को तुरंत SMS हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था. वहीं, अन्य को RUHS आइसोलेशन में रखा गया है. सभी के सैंपल लेकर जांच के भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी. आपको बता दें कि ...