यूजीसी ने बढ़ाई जूनियर और सीनियर फैलोशिप की राशि
। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप ( JRF) और सीनियर रिसर्च फेलोशिप ( SRF) की राशि में बढ़ोतरी की है। अब उन्हें जेआरएफ और एसआरएफ की बढ़ी हुई राशि मिलेगी। हाल ही इसे यूजीसी ने स्वीकृति दे दी है। संशोधित दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने साइंस, ह्यूमैनटीज और सोशल साइंस में जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) और सीनियर रिसर्च फैलोशिप (एसआरएफ) की योजना के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ा दी है। यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यूजीसी नेट में जेआरएफ की मौजूदा राशि 25 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़कर 31 हजार रुपए प्रतिमाह करने को मंजूरी दे दी है। इसी तरह यूजीसी नेट में एसआरएफ की मौजूदा राशि को 28 हजार रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 35 हजार रुपए प्रति माह कर दिया है। यूजीसी के नोटिस के अनुसार संशोधित दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी। इसमें कहा गया है कि मकान किराया भत्ता 8 फीसदी, 16 फीसदी और 24 फीसदी की संशोधित दरों पर रिसर्चर के कार्यस्थल के अनुसार भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार दे...