यूजीसी ने बढ़ाई जूनियर और सीनियर फैलोशिप की राशि

 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grant Commission) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप ( JRF) और सीनियर रिसर्च फेलोशिप ( SRF) की राशि में बढ़ोतरी की है। अब उन्हें जेआरएफ और एसआरएफ की बढ़ी हुई राशि मिलेगी। हाल ही इसे यूजीसी ने स्वीकृति दे दी है। संशोधित दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने साइंस, ह्यूमैनटीज और सोशल साइंस में जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) और सीनियर रिसर्च फैलोशिप (एसआरएफ) की योजना के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ा दी है। 
यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यूजीसी नेट में जेआरएफ की मौजूदा राशि 25 हजार रुपए प्रतिमाह से बढ़कर 31 हजार रुपए प्रतिमाह करने को मंजूरी दे दी है। इसी तरह यूजीसी नेट में एसआरएफ की मौजूदा राशि को 28 हजार रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 35 हजार रुपए प्रति माह कर दिया है। 
यूजीसी के नोटिस के अनुसार संशोधित दरें 1 जनवरी 2019 से लागू होंगी। इसमें कहा गया है कि मकान किराया भत्ता 8 फीसदी, 16 फीसदी और 24 फीसदी की संशोधित दरों पर रिसर्चर के कार्यस्थल के अनुसार भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार देय होगा। अन्य नियम एवं शर्ते यूजीसी की 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत जेआरएफ दिशा निर्देशों के अनुसार समान रहेंगी।
जानकारी के अनुसार यूजीसी से मिलने वाली फैलोशिप पांच वर्षों के बाद बढ़ी है। यूजीसी की ओर से दिए जाने वाली फैलोशिप में 2014 में करीब 55 फीसदी वृद्धि की गई थी। इसके बाद 2019 में अब इस छात्रवृत्ति को 25 से 35% तक बढ़ाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम