बाड़ी में आयोजित क्षैत्राय मेवाड़ा कुमावत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना ने दिया वर वधुओं को आशीर्वाद आंजना ने कहा सामूहिक विवाह सम्मेलनों से पूरे समाज को एक ही स्थान पर मिलने-जुलने का सुखद संयोग सुलभ होता है वहीं सामाजिक समरसता में भी होती है अभिवृध्दि

बाड़ी में आयोजित क्षैत्राय मेवाड़ा कुमावत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना ने दिया वर वधुओं को आशीर्वाद
आंजना ने कहा सामूहिक विवाह सम्मेलनों से पूरे समाज को एक ही स्थान पर मिलने-जुलने का सुखद संयोग सुलभ होता है वहीं सामाजिक समरसता में भी होती है अभिवृध्दि
निम्बाहेड़ा 19 अप्रेल 2018

       समीपस्थ ग्राम पंचायत मुख्यालय बाड़ी में क्षत्राय मेवाड़ा कुमावत सामाजिक सेवा संस्थान व्दारा पांच गांव के चौखले के तत्वावधान में आयोजित व्दितिय सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने नव विवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।
      प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने बुधवार को समीपस्थ ग्राम पंचायत मुख्यालय बाड़ी में क्षत्राय मेवाड़ा कुमावत सामाजिक सेवा संस्थान व्दारा पांच गांव के चौखले के तत्वावधान में आयोजित व्दितिय सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्रा में बंधे 27 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
     इस अवसर पर क्षत्राय मेवाड़ा कुमावत सामाजिक सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं पांच गांवों के चौखले के गणमान्य समाजजनों मंगलराम कुमावत,घीसालाल कुमावत,बंशीलाल कुमावत,विक्रम कुमावत,मोहनलाल कुमावत,रमेश कुमावत,उप सरपंच नाथूलाल कुमावत, उदयलाल कुमावत ढोरिया,सत्यनारायण कुमावत बड़ोली माधोसिंह,भेरुलाल कुमावत, मुकेश कुमावत,चंदू कुमावत,हरीश कुमावत,नंदलाल कुमावत ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होने पंहुचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना की अगवानी कर साफा बंधवाकर पुष्पाहारों से उनका अभिनन्दन किया। इस असर पर जिला कांग्रेस महामंत्रा गोपाललाल आंजना,विधानसभा क्षैत्रा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रविप्रकाश सोनी भी उनके साथ उपस्थित थे।
     ग्राम पंचायत मुख्यालय बाड़ी में क्षत्राय मेवाड़ा कुमावत सामाजिक सेवा संस्थान व्दारा पांच गांव के चौखले के तत्वावधान में आयोजित व्दितिय सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्रा में बंधे 27 जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन पर समस्त समाजजनों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार से सामूहिक विवाह सम्मेलनों के आयोजन से जहां एक ओर पूरे समाज को एक ही स्थान पर मिलने-जुलने का सुखद संयोग सुलभ होता है वहीं इस प्रकार के वैवाहिक आयोजनों से सामाजिक समरसता में भी अभिवृध्दि होती है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग