नए साल में राहत, 100 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

ऑयल कंपनियों ने नए साल में रसोई गैस की कीमतों में राहत दी है. इंडियन ऑयल के मुताबिक, कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 100 रुपये की कमी की गई है. घरेलू सिलिंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.इंडियन ऑयल ( IOCL) के अनुसार 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 102 रुपये की कटौती की गई है. अब 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर दिल्ली में 1998.5 में मिलेगा. चेन्नई में उपभोक्ताओं के लिए कमर्शल एलपीजी सिलेंडर के लिए 2131 रुपये और मुंबई में 1948.50 रुपये देने होंगे. नए साल में कोलकाता में 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 2076 रुपये में मिलेगा.गौरतलब है कि इससे पहले बीते दिसंबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. घरेलू सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले साल अक्टूबर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे.इंडियन ऑयल के अनुसार, नए साल में भी दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपये है. कोलकाता वालों को घरेलू सिलेंडर के लिए 926 रुपये और चेन्नई वालों को 916 रुपये चुकाने होंगे. लखनऊ में रसोई गैस 938 रुपये प्रति सिलेंडर मिलेगी. अभी कीमत के मामले में बिहार की राजधानी पटना में गैस महंगी है. वहां घरेलू सिलेंडर की कीमत 998 रुपये है. अहमदाबाद में रसोई गैस की कीमत 907 रुपये प्रति सिलेंडर है. भोपाल में रसोई गैस 906 रुपये में मिल रही है.

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग