लॉक डाउन के बीच लाखों 'मजदूरों' के खाते में सराकर ने जमा कराए एक-एक हजार रुपए

जयपुर लॉक डाउन के मध्यनजर श्रम विभाग ने 15 लाख 78 हजार निर्माण श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपए तात्कालिक सहायता के रूप में जमा करवाए हैं। श्रम राज्य मंत्री टीका राम जूली ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में चल रहे पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति के मध्यनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत 15 लाख 78 हजार निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति निर्माण श्रमिक परिवार को एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।श्रम राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जन आधार डाटा बेस के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बैंक खाते में यह राशि हस्तांतरित की गई है। उल्लेखनीय है कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की ओर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत गठित राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड (आरआईएसएल) को हस्तांतरित कराई गई थी।श्रम राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के कारण संपूर्ण प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पूर्ण लॉक डाउन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र छात्राओं के लिए निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना के तहत छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की सीमा 15 मई तक बढ़ाई गई उन्होंने बताया कि पूर्व में यह आवेदन तिथि 31 मार्च तक थी। उन्होंने ने बताया कि हिताधिकारियों के बच्चों को छात्रवृत्ति का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह समय सीमा बढ़ाई गई ताकि उन्हें छात्रवृति हेतु आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग