Posts

लॉक डाउन के बीच लाखों 'मजदूरों' के खाते में सराकर ने जमा कराए एक-एक हजार रुपए

जयपुर लॉक डाउन के मध्यनजर श्रम विभाग ने 15 लाख 78 हजार निर्माण श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपए तात्कालिक सहायता के रूप में जमा करवाए हैं। श्रम राज्य मंत्री टीका राम जूली ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में चल रहे पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति के मध्यनजर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत 15 लाख 78 हजार निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति निर्माण श्रमिक परिवार को एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।श्रम राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जन आधार डाटा बेस के माध्यम से पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बैंक खाते में यह राशि हस्तांतरित की गई है। उल्लेखनीय है कि भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की ओर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत गठित राजकॉम्प इन्फो सर्विसेज लिमिटेड (आरआईएसएल) को हस्तांतरित कराई गई थी।श्रम राज्य मंत्री ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी के कारण संपूर्ण प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा पूर्ण लॉक डाउन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शैक्षणिक सत्र 2018-19...

तंबाकू का सेवन करने वालों में क्या ज्यादा है कोरोना संक्रमण का खतरा? जानें विशेषज्ञों की राय

Image
लोगों के मन में कोरोना से जुडे़ कई सवाल उठ रहे है. ऐसा ही एक सवाल है क्या धुम्रपान या तंबाकू (Tobacco) का सेवन करने वाले लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है? नई दिल्लीः   दुनिया भर में  कोरोना वायरस  (Coronavirus)  एक बड़ा खतरा बन गया है इससे संक्रमित और इसकी वजह से जान गंवानों वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है.  भारत समेत कई देशों में लॉकडाउन किया जा चुका है और लोगों को कोरोना से बचने के लिए सरकारें और संबंधित विभाग समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहे हैं. लेकिन फिर भी लोगों के मन में इस से जुडे़ कई सवाल उठ रहे है. ऐसा ही एक सवाल है क्या धुम्रपान या  तंबाकू  (Tobacco) का सेवन करने वाले लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है? ADVERTISEMENT Learn More POWERED BY PLAYSTREAM विश्व स्वास्थ संगठन  (WHO) के विशेषज्ञ बताते हैं कि धुम्रपान करने वाले लोगों में बाकी लोगों के मुकाबले संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है. इसका सबसे बढा कारण है कि सिगरेट या बीढ़ी, जो कि संक्रमित भी हो सकती है, उंगलियों और होठों के सीधे संपर्क में आत...

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 46, आज 3 नए केस आए सामने

राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 46 हो गई है. शुक्रवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जयपुर:  भारत के साथ ही राजस्थान में भी  कोरोना वायरस (Coronavirus)  पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 46 हो गई है. शुक्रवार को 3 नए पॉजिटिव केस सामने आये हैं. जिनमें एक केस जोधपुर का और दो केस भीलवाड़ा से सामने आये हैं. इनमे एक पॉजिटिव केस पहले से संक्रमित मरीज का रूममेट है.  ADVERTISING गुरुवार को एक ही दिन में पांच नए पॉजिटिव केस सामने आये  थे. गुरुवार को भीलवाड़ा जिले में दो कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई. हालांकि, मौत के कारण दूसरी गंभीर बीमारी भी रही. शुक्रवार का दिन जयपुर के लिहाज से महत्वपूर्ण है. जयपुर के रामगंज इलाके से गुरुवार को एक शख्स कोरोना पॉजिटिव आया था. जिसके बाद संपर्क में आए लोगों की बड़ी सूची तैयार की गई. पत्नी समेत कुछ संपर्क केस को तुरंत SMS हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था. वहीं, अन्य को RUHS आइसोलेशन में रखा गया है. सभी के सैंपल लेकर जांच के भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आज आएगी. आपको बता दें कि ...

कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर या विदेश से आने पर सरकारी कंट्रोल रूम को जानकारी देनी जरूरी है ताकि इसके तेज संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके लेकिन न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर दंपति पर जानकारी छिपाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

शोभित चतुर्वेदी/ आगरा:  कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर या विदेश से आने पर सरकारी कंट्रोल रूम को जानकारी देनी जरूरी है ताकि इसके तेज संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके लेकिन न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर दंपति पर जानकारी छिपाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है.  उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित बेटे के बारे में सरकार को जानकारी नहीं दी और अपने बेटे का इलाज घर पर ही करना शुरू कर दिया. प्रशासन के आदेश पर न सिर्फ डॉक्टर दंपति बल्कि उनके बेटे के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है. डॉक्टर दंपति की इस हरकत की वजह से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है क्योंकि वो अपने कोरोना संक्रमित बेटे का इलाज खुद ही अपने घर पर कर रहे थे. प्रशासन के मुताबिक ये लापरवाही और जानकारी छिपाने का मामला है जिसमें महामारी की रोकथाम के लिए बने कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी. लिहाजा डॉक्टर दंपति और उनके बेटे के खिलाफ धारा 188, धारा 269 और धारा 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र का लिहाजा अब इलाके के उन सभी लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जो इस बीच डॉक्टर दंपति या उनक...

अगले हफ्ते 3 तीन करोड़ लोगों के खाते में इतने रुपये ट्रांसफर करेगी सरकार

नई दिल्ली.  केंद्र सरकार अब केंद्रीय पेंशनधारकों को 3 महीने की एडवांस पेंशन जारी करेगी. इसमें वरिष्ठ नागरिक, विकलांग और विधवा औरतों को शामिल किया जाएगा. 3 महीने के इस एडवांस पेंशन (Advance Pension) को अप्रैल के पहले सप्ताह से जारी किया जाएगा. इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी. 2.98 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ विज्ञापन सरकार ने यह ऐलान कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से उठाया है ताकि जरूरतमंद लोगों के हाथ में खर्च करने के लिए पर्याप्त पैसा हो. नेशनल सोशन असिस्टेंस प्रोग्राम (NSAP) के तहत करीब 2 करोड़ 98 लाभार्थियों को 3 महीने का एडवांस पेंशन जारी किया जाएगा. यह भी पढ़ें:  कोरोना: RBI ने एक दशक बाद ब्याज दरों में की सबसे बड़ी कटौती, किए 5 बड़े ऐलान किसे कितना पेंशन मिलता है? इस प्रोग्राम (NSAP) के तहत, 60-70 वर्ष के उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों (Senion Citizens) को 200 रुपये प्रति माह और 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों केा 500 रुपये प्रति माह दिया जाता है. वहीं, 40 से 79 वर्ष की विधवा महिलाओं को 300 रुपये और 80 वर्ष से अधिक उम्र की विधवा महिलाओं को 500 रुपये प...

नीमच ब्रेकिंग

*उपभोक्‍ताओं को खाद्य सामग्री की होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्‍ध* *************************** नीमच। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में 14 अप्रेल तक टोटल लॉक डाउन घोषित किया गया है। कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्र सिंह राजे के मार्गदर्शन में लॉक डाउन अवधि में आम उपभोक्‍ताओं को खाद्य सामग्री की घर पहुंच सेवा उपलब्‍ध कराने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई है। इसमें नीमच, मनासा, सिंगोली, जावद, कुकडेश्‍वर, रामपुरा एवं खोर के खाद्य प्रतिष्‍ठानों द्वारा उपभोक्‍ताओं को खाद्य सामग्री उनके घरों तक पहुंचने की व्‍यवस्‍था की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आवश्‍यक खाद्य सामग्री की होम डिलेवरी की  व्‍यवस्‍था रहेगी।  *नीमच में होम डिलीवरी के लिए कॉल करें* आम उपभोक्‍ता नीमच में गोयल जनरल स्‍टोर्स 9425328323, गोयल बेस्‍ट प्राईस 9424530983, धाकड मार्ट 8399305434, एक्‍सपर्ट मार्ट 9424530983, कन्‍हैया प्रोविजन 9425973176,विशाल मार्ट 7566578888,सिटी बाजार 9425044266, आहुजा जनरल स्‍टोर्स 7089072910, गायत्री मार्ट...

राजस्थान में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव, भीलवाड़ा में 24 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Image
राजस्थान (Rajasthan) में 2 और लोगों की कोरोना से संक्रमित (Corona Positive) होने की जानकारी मिल रही है. इसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है. वहीं, इससे पहली मौत भीलवाड़ा (Bhilwara) में हुई है. SHARE THIS:        NEWS18 RAJASTHAN LAST UPDATED: MARCH 26, 2020, 7:47 PM IST जयपुर.  राजस्थान (Rajasthan) में 2 और लोगों की कोरोना से संक्रमित (Corona Positive) होने की जानकारी मिल रही है. इसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है. वहीं, इससे पहली मौत भीलवाड़ा (Bhilwara) में हुई है. मृतक के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी बुधवार को मिली थी. बताया जा रहा है कि मृतक मधुमेह से ग्रसित था. इसके अलावा उसकी किडनी भी सही तरीके से काम नहीं कर रही थी. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा में 28 लाख लोगों में से 24 लाख की अबतक स्क्रीनिंग की जा चुकी. उन्होंने यह भी बताया कि पूरे प्रदेश में एक लाख बेड क्वारांटाइन के लिए रखे गए है. साथ ही इस महामारी से लड़ने के लिए फंड भी सुरक्षित रखा गया है....