राकेश कुमावत बाड़ी आपकी ढाणी न्यूज


प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से एक कुख्यात हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है,उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार इस हथियार सप्लायर पर हत्या और हथियार तस्करी के प्रकरण पहले से दर्ज है,पुलिस इस मामले में कुख्यात अपराधी सलमान खान सहित 6 बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है
   पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि बीती 28 जून को झालावाड़ के गंगधार निवासी राकेश राठौर को ऑटोमेटिक पिस्टल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया था,इसके बाद इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मध्य प्रदेश के नागदा निवासी कुख्यात अपराधी सलमान खान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर देशी विदेशी हथियारों का एक जखीरा बरामद किया था,
  बाद में सलमान को हथियार सप्लाई करने वाले तीन बदमाशों एवं एक गन हाउस संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया,पुलिस जांच के बाद यह भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजपुर का रहने वाला प्रवीण सोनी जो हथियार तस्करी की दुनिया में अंकल के नाम से कुख्यात है,सलमान को हथियार सप्लाई करने वाले राकेश और जितेंद्र सिंह को हथियार भेजता था,इस पर पुलिस ने प्रवीण को लखनऊ जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है, प्रवीण पर हत्या और हथियार तस्करी के प्रकरण पहले से दर्ज है ,पुलिस अब इससे पूछताछ करने में जुटी है

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग