राकेश कुमावत

विश्व धरोहर चित्तौड़गढ़ किले की सुरक्षा को लेकर पूर्व जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह सोलंकी ने लोकसभा याचिका समिति, नई दिल्ली को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समिति के समक्ष किले के 10 किमी परिधि में हो रही खनन व ब्लास्टिंग गतिविधियों से हो रही ऐतिहासिक क्षति पर चिंता जताई।सोलंकी ने बताया कि कोर्ट के आदेशानुसार इस परिधि में ब्लास्टिंग व हैवी मशीनरी पर रोक है, फिर भी गतिविधियां जारी हैं, जिससे विजय स्तम्भ सहित कई संरचनाओं में दरारें आ रही हैं।उन्होंने याचिका समिति से मांग की कि इन गतिविधियों पर तत्काल रोक लगे, तथा धरोहर की संरचनात्मक सुरक्षा हेतु विशेषज्ञ जांच करवाई जाए।समिति ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट मंगवाने का आश्वासन दिया है।“यह सिर्फ किला नहीं,  हमारी अस्मिता है।” – भूपेंद्र सिंह सोलंकी

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग