राकेश कुमावत बाड़ी

*अयप्पा मंदिर से हुई चोरी का खुलासा करने पर मंदिर कमेटी ने कोतवाली थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार और टीम का किया सम्मान*

*राजस्थान पुलिस के जवानों पर जनता को गर्व है*

निम्बाहेड़ा 14 जुलाई। नगर के जेके चौराहा के पास स्थित अयप्पा मंदिर से हुई चोरी का खुलासा करने पर कमेटी पदाधिकारियों ने रविवार की सांय कोतवाली थाना पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित।
जानकारी के अनुसार गत 28 मई 2025 को एक अज्ञात चोर ने रात्रि के समय मंदिर के ताले तोड़कर वाद्य यंत्र और ट्यूबवेल की मोटर केबल सेट चोरी कर लिया था। जिस पर कमेटी सचिव श्रीकुमार पिता भास्करण नायर 54 वर्ष निवासी अर्किला पररूर अनाकुलम थाना चंगमनाड जिला अर्नाकुलम राज्य केरल हाल वंडर सीमेंट फैक्ट्री निम्बाहेड़ा द्वारा कोतवाली थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने घटना को जल्द ट्रेस आऊट करने हेतु जांच सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार के जिम्मे करते हुए हैड कानी. हरविंदर सिंह, कानी. सुमित कुमार, वीरेंद्र, ज्ञानप्रकाश, विजय, देवेंद्र की टिम का गठन किया। टिम ने भरसक प्रयास करते हुए घटना को मात्र 9 दिनों में खुलासा करते हुए एक आरोपी करण पिता रमेशचंद्र अहीर 26 वर्ष निवासी अजगन मण्डी (पुरानी लहसुन मण्डी नीमच) के सामने रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित जुग्गी झोपडी थाना कैंट जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद कर लिया था।
इसी क्रम में अयप्पा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अनूप वेणुगोपाल, सचिव श्रीकुमार, कोषाध्यक्ष प्रसन्नन, सलाहकार गिरीशबाबू, राजीवन, कमेटी मेंबर अनूप आचार्य, बिंदु गिरीश, शयनी राजीवन, देवराथन, रेमादेवी, प्रिया श्रीकुमार आदि ने पुलिस टिम को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने के एएसआई सूरज कुमार मय टीम ने इस प्रकार सेवा का भाव रखते हुए लगातार संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार उल्लेखनीय कार्य करते हुए कई चोरी नकबजनी का खुलासा किया है। जिससे राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य "आमजन में विश्वास" "अपराधियों में भय" को सार्थक किया है। ऐसे पुलिस कर्मियों पर जनता को गर्व है। मंदिर कमेटी द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर राजस्थान पुलिस का मान सम्मान बढ़ाया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग