जय श्री शनि देव महाराज की जय🙏 आज 16 सितंबर 2023 को भंडार खोला गया जिसमें43,084 रुपए की राशि प्राप्त हुई 🙏महा आरती पंडित जी श्री नागेश्वर जी महाराज एवं जगदीश जी पाराशर के द्वारा संपन्न की गई 🚩शनि देव की महिमा बढ़ती हुई आज शनि देव के भंडार में चांदी का सिक्का भी प्राप्त हुआ🚩 एवं किसी श्रद्धालु भक्तजन ने अपनी मन की इच्छा को पातीपर लिखकर के हृदय से भंडार में इसी आशा और विश्वास के साथ पाती को डाला कि उसकी सारी इच्छा पूरी होगी।। और निश्चित तौर पर भगवान उनके इस संदेश को सुनेंगे और मनोकामना पूर्ण करेंगे।। आज मंदिर प्रांगण में दिन भर मेले जैसा माहौल रहा अब तो भगवान शनि देव की कृपा से हर सप्ताह में साप्ताहिक मेले का आयोजन बिना किसी विघ्न के संपन्न हो रहा है ।।आने वाले शनिवार को भजन कीर्तन जागरण बाड़ी निवासी श्री प्रकाश जी कुमावत पिताश्री रामेश्वर जी कुमावत बाबरिया की ओर से रखी गई है ।।एवं एवं महाप्रसाद मांगीलाल जी श्रीमान काशीराम जी जणवा ।।चौहान ।।बंबोरी वालों की ओर से रखा गया है एवं 17 सितंबर रविवार को दिन में भजन कीर्तन जागरण नया खेड़ा धाकड़ समाज की ओर से रहेगी अधिक से अधिक संख्या में भक्तजन पधारे और शनि देव की महिमा का गुणगान करें आने वाले शनिवार को खाटू श्याम मित्र मंडल बाड़ी की ओर से भगवान श्री शनि देव मंदिर को आकर्षक झांकी से मनमोहक रूप में सजाया जाएगा एवं🚩 विशेष सूचना यह है कि आने वाले शनिवार को महा आरती का समय सांयकाल 6:00 बजे रहेगा🚩 तत्पश्चात भंडार खोला जाएगा भक्तजन समय का ध्यान रखें 🙏🙏शनिदेव भगवान सभी की मनोकामना पूर्ण करें एवं सभी पर अपनी छत्रछाया बनाए रखें

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग