LOCKDOWN: गहलोत सरकार ने जारी किए 310 करोड़, पात्र परिवारों के खातों में पहुंचे एक-एक हजार रुपए


लॉकडाउन के दौरान गरीबों के खाते में पहुंचेंगे एक-एक हजार

लोगों के हाथ में नकदी पहुंचने से वे अब अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकेंगे. जिन परिवारों को सहायता के तौर पर यह राशि दी जा रही है. उनमें बीपीएल, स्टेट बीपीएल और अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत आने वाले ऐसे परिवार शामिल हैं. जिनमें किसी भी सदस्य को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है.

इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों, स्ट्रीट वेन्डर्स, अन्य श्रमिक, रिक्शा चालक और निराश्रित के साथ ही असहाय जरूरतमंद परिवारों जो कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कवर नहीं हो रहे हैं, उन्हें यह अनुग्रह राशि दी जाएगी. अगर किसी असहाय या निराश्रित परिवार का बैंक अकांउट नहीं होगा, तो ऐसी स्थिति में उन्हें जिला कलेक्टर नकद भुगतान कर सकेंगे.

पढ़ें- Corona से जंग में CM गहलोत का संदेश, 'हर परिवार अपने अतिरिक्त दो लोगों के लिए खाना बनाए'

राज्य सरकार ने कलेक्टर्स को अतिरिक्त राशि जारी की है. जयपुर कलेक्टर को एक करोड़ रुपए और अन्य संभागीय मुख्यालयों के कलेक्टरों को 75-75 लाख रुपए. जबकि शेष जिलों को 50-50 लाख रुपए की राशि जारी की गई है. पात्र परिवारों का चयन जन आधार डाटा बेस के आधार पर किया गया है.

चयनित परिवारों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रुपए जमा होंगे और इसकी सूचना उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने इस संबंध में 23 मार्च को घोषणा की थी.


Comments

  1. Harrah's Cherokee Casino & Hotel - JTG Hub
    Harrah's Cherokee 광주광역 출장샵 Casino & Hotel As you can 대전광역 출장마사지 see 보령 출장마사지 from the map, 문경 출장샵 this is an in-room 광주 출장마사지 hotel, only one block from Harrah's Cherokee Casino & Hotel.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाड़ी

राकेश कुमावत बाड़ी

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन