Petrol Diesel Price: साल के दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई भारी तेजी, जानिए कहां पहुंच गया भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। साल 2019 के दूसरे दिन आज गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा बिक रहा है। पेट्रोल के भाव में आज करीब 11 पैसे और डीजल के भाव में करीब 14 पैसे तक की बढ़ोत्तरी हुई है। आइए जानते हैं कि आज भिन्न-भिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल क्या भाव बिक रहा है। दिल्ली में आज गुरुवार को पेट्रोल का भाव 11 पैसे की तेजी के साथ 75.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है और डीजल 14 पैसे की तेजी के साथ 68.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है।कोलकाता की बात करें, तो यहां गुरुवार को पेट्रोल 8 पैसे की तेजी के साथ 77.87 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 11 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 70.49 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।उधर मुंबई में गुरुवार को पेट्रोल 8 पैसे की बढ़त के साथ 80.87 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 12 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 71.43 रुपये प्रति लीटर हो गया है।राजस्थान की राजधानी जयपुर की बात करें, तो यहां आज पेट्रोल 79.15 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 73.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।आइए अब दिल्ली से सटे शहर नोएडा और गुरुग्राम में पेट्रोल और डीजल का भाव जानते हैं। नोएडा में आज गुरुवार को पेट्रोल बढ़त के साथ 76.46 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल बढ़त के साथ 68.39 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उधर गुरुग्राम में भी आज गुरुवार को पेट्रोल व डीजल के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। यहां पेट्रोल 74.67 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 67.09 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग