Gold Futures price: सोने और चांदी दोनों की वायदा कीमतों में दिख रही तेजी, जानिए क्या चल रहा भाव

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। नए साल में सोने-चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। साल के दूसरे दिन गुरुवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 के सोने के वायदा भाव में 63 रुपये की तेजी देखने को मिल रही थी। इस तेजी से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 39,130 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो इसमें एमसीएक्स एक्सचेंज पर साल के दूसरे दिन सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर 0.13 फीसद या 51 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 39,243 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।वहीं, चांदी के वायदा भाव में भी गुरुवार को बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में गुरुवार सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर 0.08 फीसद या 39 रुपये की तेजी देखी जा रही थी। इस तेजी से 5 मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 46,704 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के अनुसार, गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 0.21 फीसद की बढ़त के साथ 1520.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव गुरुवार सुबह 0.16 फीसद की तेजी के साथ 17.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।आइए अब क्रूड ऑयल की वायदा कीमत जानते हैं। गुरुवार को क्रूड ऑयल की वायदा कीमत में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 11 बजकर 43 मिनट पर 17 जनवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.37 फीसद या 16 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस गिरावट से 17 जनवरी 2020 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4364 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग