आग से झुलसी बच्ची की मौत मामले में सरकार का एक्शन, 2 डॉक्टरों समेत 6 सस्पेंड

अलवर के राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय (Geetanand Children Hospital) के एफबीएनसी वार्ड में झुलसने से बच्ची की मौत (Baby Warmer Death Case) मामले में 2 डॉक्टरों सहित छह चिकित्सा कर्मियों को निलंबित (Suspended) किया गया है.जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि इस मामले में चिकित्सा निदेशक से बात हुई है. राजस्थान सरकार ने इस पर कार्रवाई के लिए कहा है. इसके तहत शिशु रोग प्रभारी डॉ. महेश शर्मा और एमओ डॉक्टर कृपाल सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है. इनके अलावा एफबीएनसी यूनिट की इंचार्ज शारदा शर्मा, नर्स स्नेह लता शर्मा और भारती मीणा एवं वार्ड बॉय तारा मीणा को भी निलंबित कर दिया गया है.इस हादसे के बाद अनुबंध पर रखे गए इलेक्ट्रिशियन की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं. मुआवजे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस विभाग की ओर से ऐसे मामले में मुआवजे का प्रावधान नहीं है. इस मामले में राज्य सरकार ही तय करेगी.संयुक्त निदेशक चिकित्सा विभाग डॉ. सुरेश भंडारी मंगलवार को इस संबंध में अलवर पहुंचे थे. उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर सभी पक्षों के बयान लिए. बयानों के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई, उसमें इन सभी कार्मिकों और डॉक्टरों की प्रथम दृष्टया लापरवाही मानी गई थी. जांच रिपोर्ट मंगलवार की रात को ही चिकित्सा विभाग के निर्देशक को भेज दी गई. इस जांच रिपोर्ट के आधार पर ही गहलोत सरकार ने बुधवार को यह एक्शन लिया.

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग