राज्यपाल से मिलने पहुंचे NCP-कांग्रेस नेता, संजय राउत बोले- BJP के लिए शिवसेना की बात मानने में भलाई

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार (Government) के गठन पर BJP और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच जारी खींचतान चरम पर पहुंचती दिख रही है. शिवसेना के खेमे से ख़बर आ रही है कि महाराष्ट्र की राजनीति में अगले 48 घंटे बेहद अहम रहने वाले हैं. वहीं इसी बीच एनसीपी और कांग्रेस के नेता राज्यपाल से मुलाकात के लिए पहुंचे. बताया जा रहा है कि एनसीपी की तरफ से अजित पवार, नवाब मलिक, जयंत पाटील के अलावा कांग्रेस से बालासाहेब थोरात, अशोक चह्वाण और पृथ्वीराज चह्वाण शामिल रहे.
दूसरी तरफ शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि अगर भाजपा महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के लिये साझा करने के बारे में सोच रही है तो यह समझदारी वाली बात है. भाजपा की प्रदेश कोर टीम की बैठक के बाद भगवा पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने यहां यह भी कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना महाराष्ट्र की जनता का अपमान होगा.उन्होंने एक बातचीत में कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने (भाजपा नेताओं ने) क्या कहा, लेकिन अगर उन्होंने मुख्यमंत्री का पद ढाई-ढाई साल के लिये साझा करने के बारे में कहा है तो मैं इसे उनकी समझदारी भरी बात कहूंगा. राउत ने कहा कि हम भाजपा से (मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर) लिखित आश्वासन चाहते हैं क्योंकि हमारा पहले दिन से यही रुख रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग