कोटा बार एसोसिएशन के चुनाव में दीपक मित्तल बने नए अध्यक्ष, 347 मतों से जीता चुनाव

कोटा. अभिभाषक परिषद कोटा के शुक्रवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर दीपक मित्तल भारी मतों से विजयी घोषित किए गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर हरीश शर्मा व महासचिव योगेन्द्र कुमार मिश्रा को चुना गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 1449 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इसके बाद शाम 4 बजे के बार एसोसिएशन के हॉल में मतगणना का आयोजन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक मत 620 मत दीपक मित्तल को मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूरणमल शर्मा को 347 मतों से पराजित किया। पूरणमल शर्मा को 273 मत मिले। तीसरे स्थान पर 233 मतों के साथ रमेश चन्द कुशवाह रहे। वीरेन्द्र कुमार सक्सेना को 205 व राजेश कुमार यादव को 105 मत मिले। इसी प्रकार महासचिव पद पर योगेन्द्र कुमार मिश्रा को 648 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञानेन्द्र सिंह आमेरा को 228 मतों से पराजित किया। ज्ञानेन्द्र सिंह को 420 मत मिले। तीसरे स्थान पर 207 मतों को साथ प्रहलाद मीणा रहे। महेन्द्र कुमार नागर को 151 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश शर्मा को 980 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी सोना मनसुखानी को 697 मतों से पराजित किया। जबकि जसवंत सुमन 134 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव पद पर जितेन्द्र सिंह हाड़ा 637 मत पाकर विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अभिषेक पाठक को 566 मत मिले। इस पर जितेन्द्र सिंह 71 मतों से विजयी रहे। वहीं कन्हैया सोनी को 211 मत प्राप्त हुए।
पुस्तकालय सचिव के पद पर तृप्ति गौरव बाहेती 806 मतों से विजयी रही। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सौरभ श्रृंगी को 405 मत मिले। तृप्ति 401 मतों से विजयी रही। जबकि बलवन्त सिंह राणावत 197 मतों पाकर तीसरे स्थान पर रहे। अर्थसचिव के पद पर आशीष गौतम 838 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लोकराज सिंह गौड़ को 514 मतों से पराजित किया। लोकराज को 324 मत मिले। जबकि लोकेश कुमार सुवालका 144 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर व मनोज कुमार त्रिपाठी 94 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे।

Comments

Popular posts from this blog

राकेश कुमावत बाड़ी

बुराड़ी केस : घर में लटके मिले 11 शवों का बरगद की जटाओं से क्या है कनेक्शन!

वंडर सीमेंट का ‘वंडर वृक्ष रथ‘ बांटेगा फलदार पौधे वंडर सीमेंट की वृक्षारोपण हेतु अनुठी पहल