Lunar Eclipse 2019: चंद्र ग्रहण का राशिफल : आज पौष मास की पूर्णिमा पर होगा चंद्र ग्रहण, मेष राशि के लोगों के पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे, कर्क राशि के लोगों की बढ़ेंगी कठिनाइयां, कुंभ राशि के लोगों को हो सकता है धन लाभ

सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, किन लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ

रिलिजन डेस्क। आज सोमवार, 21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्र ग्रहण हो रहा है। हिन्दी पंचांग के अनुसार इस दिन पौष मास की पूर्णिमा भी है। भारतीय समय अनुसार आज सुबह 9.04 मिनट से ग्रहण शुरू होगा और इसका मोक्ष 12.21 मिनट पर होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। मध्य-पूर्व अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका, पूर्वी रूस में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर असर होता है। यहां जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर कैसा असर होने वाला है...

मेष राशि
आपका प्रभाव बना रहेगा और हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी, लेकिन चंद्र के चतुर्थ होने से धन संबंधी समस्याएं आ सकती हैं। परिवार में वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि
आपके लिए सफलताओं को दौर जारी रहेगा। चंद्र भी सहयोगी बना हुआ है। खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन धन की आवक भी होगी। यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है।
मिथुन राशि
चंद्र की वजह से मन प्रसन्न रहेगा और कार्यों में सफलता के साथ ही भाग्य भी अनुकूल रहेगा। तरक्की की ओर ध्यान देने का समय है।
कर्क राशि
आपके लिए कठिनाइयां बढ़ेंगी। कुछ दिन बाद स्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। आर्थिक स्थितियों में पहले से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे और संतान से भी सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह राशि
पुराने समय से अटके कामों में सफलता मिलेगी। चंद्र की वजह से स्थितियां और बेहतर बनती जाएंगी। गलत कामों से बचें, वरना धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है
कन्या राशि
पिछले कुछ समय से आ रही समस्याओं का समाधान हो जाएगा। चंद्र की स्थिति आर्थिक मामलों को भी मजबूत करेगी। धार्मिक यात्रा का योग भी बना हुआ है।
तुला राशि
भविष्य के प्रति अनावश्यक चिंता हो सकती है। सुविधाओं के लिए व्यय भी करना पड़ सकता है, लेकिन कुछ दिनों बाद आय की स्थिति पूर्व से बेहतर होने लगेगी।
वृश्चिक राशि

चंद्र की वजह से धन संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी, लेकिन कुछ दिनों के बाद आय में सुधार होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। बुद्धि-वाणी प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा।
धनु राशि
घर का वातावरण हर्षोल्लास और सकारात्मकता से भरा रहेगा। धन की पूर्ति आसानी से होगी और योजनाएं सार्थक होंगी। मित्रों से मिलना होगा।
मकर राशि
पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा, लेकिन वर्चस्व के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। निराधार कार्यों की ओर अग्रसर हो सकते हैं। जिसमें बाद में पछतावा होगा। सलाह लेकर काम करें।
कुंभ राशि
चंद्र की वजह से धन प्राप्ति और पिता से स्नेह और सुख मिलेगा। स्वयं को स्थापित करने के प्रयास सफल होंगे। कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

मीन राशि
चंद्र के कारण निराशा बढ़ सकती है, लेकिन निरान न हों। कुछ दिन बाद भाग्य अनुकूल हो जाएगा और परेशानियां समाप्त होने लगेंगी। पुराने संपर्कों का लाभ मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

बाड़ी

राकेश कुमावत बाड़ी

बाड़ी राकेश कुमावत