Live AUS vs IND ODI : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी, सिराज करेंगे पदार्पण
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। कंगारुओं ने सिडनी में खेले गए पहले मैच में मेहमान भारत को 34 रनों से हराया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीत सीरीज पर कब्ज़ा जमाना चाहेगा वहीं भारत की मंशा बराबरी करने की होगी।
टीम ने किए ये बदलाव - भारतीय टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद के स्थान पर कोहली ने मोहम्मद सिराज को पदार्पण करने का मौका दिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
बल्लेबाजी चिंता का विषय - सीरीज की शुरुआत हार के साथ करने से आहत भारत अब जख्मी शेर की तरह शिकार करने बैठा है और उसमें वह पूरी तरह से सक्षम भी है। भारत ने टी-20 सीरीज में भी पहले मैच में हार के बाद वापसी की थी। वनडे में एक बार फिर कप्तान कोहली की उसी बात को दोहराना चाहेंगे। टीम की असफलता का कारण उसकी बल्लेबाजी रही थी। रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर टीम का कोई और बल्लेबाज अपना कमाल नहीं दिखा सका था। धोनी ने हालांकि काफी धीमी पारी खेली जिसके लिए उनकी आलोचना भी हुई थी। टीम का शीर्ष क्रम तो सिर्फ चार रनों पर ही पवेलियन में बैठ गया था जिसमें शिखर धवन, कप्तान कोहली और अंबाती रायडू के नाम शामिल हैं। इन तीनों पर बीते प्रदर्शन से बाहर निकल अपनी टीम को जीत दिलाने का दबाव होगा। ऐसा हालांकि बेहद कम ही देखने को मिला है कि भारत की शीर्ष क्रम न काम रहा हो। बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है और हो सकता है धोनी एक बार फिर नीचे उतरें।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, दिनेश काíतक, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
Comments
Post a Comment