GST के साइड इफेक्ट: 10 राज्यों को हुआ घाटा, अब केंद्र ने मर्ज और इलाज तलाशने के लिए गठत की समिति
राज्यों की आय में हुई 14 से 37 फीसदी की कमी
नई दिल्ली. देशभर में केंद्र सरकार ने एक जुलाई 2017 को जीएसटी लागू हुआ कियाथा, जिसकेसाइड इफेक्ट अब देखने को मिल रहे हैं। GST लागू होने के बाद से अब तककरीब 10 राज्यों की कमाई में कमी आईहै। इन राज्यों की आय में 14 से 37 फीसदी की कमी हुई है। हालांकि 6 राज्य ऐसे भी हैं, जिनकी कमाई बढ़ी है। ऐसे में अब केंद्र सरकार जीएसटी केसाइफ इफेक्ट और उसके इलाज कापता लगाएगी। इसके लिए सरकार ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसकी अगुवाई बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी करेंगे। यह समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगीकि आखिर जीएसटी लागू करने मेंकहां कमी रह गई और कैसे इन राज्यों की आय में बढ़ोतरी की जाए।
आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों की बढ़ी आय
केंद्रशासित प्रदेशों में पुडुचेरी को सबसे अधिक नुकसान उठा पड़ा है। इसकी आय में 43 परसेंट तक की कमी आई है।GST लागू होने के बाद पंजाब, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, गोवा, बिहार, गुजरात और दिल्ली की आय में कमी हुई है। अप्रैल, 2018 से नवंबर, 2018 के बीच इन राज्यों की आय में 14-37 प्रतिशत तक की कमी देखी गई है, जबकिजीएसटी लागू होने के बाद केवल आंध्रप्रदेश और पूर्वोत्तर के पांच राज्य मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम और नागालैंड की आय बढ़ी है।
सरकार ने किया भुगतान
GST में तय नियम के मुताबिक केंद्र सरकार ने राज्यों को उनके घाटे की भरपाई की है, लेकिन ये काफी ज्यादा है. 2017-2018 वित्त वर्ष के बीच जहां सरकार ने राज्यों को मुआवजे के तौर पर पूरी साल 48,178 करोड़ रुपए दिए थे. वहीं, अप्रैल से नवंबर 2018 तक ही सरकार को राजस्व घाटे की भरपाई के लिए 48,202 करोड़ रुपए देने पड़ गए।
Comments
Post a Comment