वीडियो इंडिया राज्य Epaper मनोरंजन खेल विश्व ऑटोमोबाइल गैजेट बिजनेस एम्प्लॉई कॉर्नर स्वास्थ्य धर्म/ज्योतिष रियल एस्टेट मुद्दा हिंदी न्यूज़   क्राइम थाने के सामने भाजपा विधायक ने खुद को लगा ली आग, हॉस्पिटल में भर्ती, यह है वजह     क्राइम 



 

क्राइम


थाने के सामने भाजपा विधायक ने खुद को लगा ली आग, हॉस्पिटल में भर्ती, यह है वजह

भाजपा विधायक ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की।


नई दिल्ली। कर्नाटक से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। शिवमोगा में भाजपा विधायक जी शेखर ने थाना के सामने खुद को आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। फिलहाल, वो हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस ने उनके बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है।
यह है पूरा मामला....
पुलिस के मुताबिक, विधायक जी शेखर रात साढ़े नौ बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे और खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। आग लगाते ही अचानक अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुंरत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें बर्न इंजरी है जिसके लिए आराम की जरूरत है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के बालू को लेकर जा रहे चार ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किए थे। पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा था कि होसदुर्ग से निर्वाचित विधायक शेखर ने जब्त किए गए ट्रैक्टरों को छोड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर पर कथित रूप से दबाव बनाया। इसी वजह से विधायक थाना पहुंचे और आत्मदाह की कोशिश की।
 

येदियुरप्पा ने की पीड़ित विधायक से मुलाकात
इधर, विधयाक शेखर के करीब 300 समर्थकों ने होसदुर्ग में विरोध प्रदर्शन किया और असिस्टेंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। इसमें अपील की गई है कि निर्माण कार्य के लिए आम लोगों को नदी की रेत मुहैया कराई जानी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष येदियुरप्पा ने विधायक से हॉस्पिटल में मुलाकात की और आंदोलन की चेतावनी भी दी है। भाजपा नेता का कहना है कि होसदुर्ग में पुलिस आम लोगों को प्रताड़ित कर रही है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हो रहे हैं। इस घटना के बाद से माहौल गरमा गया है। वहीं, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता में काफी आक्रोश है।
 

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम