बारह बाइक जब्त: भीड़ वाले इलाको में करते थे रैकी, फिर इस शातिराना तरीके से चुराते बाइक

चित्तौड़गढ़. कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों से बाइक चुराने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराई गई बारह बाइक बरामद की है। इनमें से पांच कोतवाली और चार बाइक सदर थाना क्षेत्र से चुराई गई थी।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रैकी करते हैं और मौका पाकर मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर बाइक चुराते हैं। आरोपियों के पास से बाइक का हैण्डल लॉक तोडऩे व बाइक स्टार्ट करने का लॉक, तोडऩे के काम आने वाली विशेष तरीके की मास्टर चाबियां भी बरामद हुई है। यह चाबियां आरोपी राजू सालवी उपलब्ध करवाता था।
कोतवाल ओमप्रकाश सोलंकी ने बताया कि शहर में कलक्ट्रेट परिसर व जिला अस्पताल सहित विभिन्न इलाकों में हो रही बाइक चोरी के खुलासे के लिए टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों ने बाइक चोरी में लिप्त रहे आरोपियों की वर्तमान गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू करने के साथ ही वाहन चोरों के बारे मेें जानकारी एकत्रित की। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाकर दबिश देकर नई आबादी स्कूल पुठोली निवासी सद्दाम उर्फ बणिया उर्फ अण्डा पुत्र छोटू खां पठान, गणेशपुरा निवासी राजू पुत्र नारायण सालवी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर इनके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चुराई गई पांच बाइक बरामद की गई।

इसके बाद पुलिस ने नारेला निवासी दिनेश पुत्र भैरूलाल खटीक को आकाशवाणी रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार बाइक बरामद की। पुलिस की एक अन्य टीम ने राशमी क्षेत्र के आरणी गांव में बैरवा मोहल्ला निवासी शांतिलाल उर्फ सोनू सालवी पुत्र नानूलाल को चामटीखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन बाइक बरामद की।
छिपाकर रखी थी बाइक आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर, सांवलियाजी अस्पताल, ईनाणी सीटी सेंटर, चामटीखेड़ा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों से बाइक चुराकर बेचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपा दी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पता लगाने के प्रयास कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम