विधायक का विवादित बयान- पति दूसरे राज्य में और पत्नियां बिहार में पैदा कर रहीं बच्चे

एक भाजपा विधायक ने बेहद शर्मनाक बयान दिया है। महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेश धस ने महाराष्ट्र में रह रहे बिहारियों के बारे में ऐसा बयान दिया है। धस ने कहा है कि पति महाराष्ट्र में रहता है और पत्नियों के बच्चे गांव में पैदा हो जाते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस खुशी में पति महाराष्ट्र में मिठाई बांट रहा होता है।

उत्तर भारतीय पंचायत ने धस के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पंचायत ने विधायक को जूते-चप्पल से मारने वालों को ग्यारह हजार रुपए ईनाम देने का ऐलान तक कर दिया। पंचायत सदस्य विनय दूबे ने धस के खिलाफ भाजपा से कार्रवाई करने की मांग भी की है।

भाजपा विधायक की ओर से बिहार के लोगों को लेकर दिए गए इस बयान पर राजनीतिक पार्टियों ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।
मामला इतना बड़ा है कि अब बिहार भाजपा ने भी इस बयान के लिए अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर डाली है। पार्टी प्रवक्ता संजय टाइगर ने इसे शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने इसे समाज को तोड़ने वाला बयान बताते हुए विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने धस के इस बयान को बिहारियों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह बयान शर्मनाक तो है ही साथ ही 11 करोड़ बिहारियों का अपमान भी है। उन्हेंने भाजपा विधायक के इस विवादित बयान को बिहार की अस्मिता को आहत पहुंचाने वाला करार दिया है। रंजन ने कहा कि यह ना सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि विकृत मानसिकता को भी दर्शाता है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम