प्रधानमन्त्री आवास योजना के लाभान्वितों के मकान समय पर पूरे किये जावें

प्रधानमन्त्री आवास योजना के
लाभान्वितों के मकान समय पर पूरे किये जावें

चित्तौड़गढ़, 11 जनवरी। जिले मे चलाये जा रहे प्रधानमन्त्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभान्वितों के मकान समय पर पूरे किये जावें।
यह निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अंकित कुमार सिंह ने शुक्रवार को वीडियों कॉन्फेस के माध्यम से जिलें के सभी विकास अधिकारियों, सहायक अभियन्ताओं, ग्राम विकास अधिकारी, प्रगति प्रसार अधिकारी, प्रभारी लिपिक, योजना प्रभारी को दिये।
उन्होने महात्मा गॉधी नरेगा योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर सात रजिस्टर संधारण के साथ ही प्रत्येक कार्य स्थल पर प्रदर्शन बोर्ड स्थायी के संबध मे निर्देश दिये। ग्राम पंचायत पर केश रिकार्ड संधारण, नये जॉब कार्ड अपडेशन, श्रमिक भुगतान, आधार सिडिंग, आधार बेस पेमेन्ट, एम.ई.सी.पी. मैपिंग कार्य की समीक्षा के साथ ही महात्मा गॉधी नरेगा योजना अन्तर्गत लाभान्वितों के संयुक्त खाता को एकल खाता मे परिवर्तन करने साथ ही विलम्बित भुगतान मुआवजा की समीक्षा के निर्देश दिये।
उन्होंने प्रधानमन्त्री आवास के लाभान्वितों को समय पर जियो टेकिंग कर निर्धारित समयावधि मे मकान पूरे करने के निर्देश दिये। साथ ही मेसन प्रशिक्षण अप्राप्त व्यक्तियों के नाम वरियता सूची से हटाने के संबध मे निर्देश दिये। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत बनाये गये शोचालयों का उपयोग लाभान्वित करने के साथ ही सामुदायिक शोचालयों, ठोस तरल कचरा प्रबन्धन, स्वच्छ शोचालय प्रतियोगिता आदि के संबध मे निर्देश दिये। राज्य सरकार के प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को बताने के लिये अटल सेवा केन्द्रो, राजकीय कार्यालयों पर होर्डिग, बेनर प्रत्येक गॉव-गॉव, ढाणी-ढाणी में लगाने के साथ ही व्यक्तिगत लाभान्वित योजनाओं मे लाभान्वितों को जन समुदाय में बताने के लिये निर्देश दियें। सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को निश्चित समय सीमा मे निस्तारित करने के साथ ही प्रतिदिन सुनवाई की व्यवस्था करने को भी कहा।
अधिशाषी अभियन्ता नरेगा सुरेश बडाला ने जिले मे चल रही योजना निबन्ध चौदहवॅा वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग पंचम, किसान सेवा केन्द्र सह विलेज नॉलेज सेन्टर, आंगनवाडी केन्द्र भवन निर्माण, धन लक्ष्मी समृद्वि केन्द्र निर्माण, जनता जल योजना के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर भिजवाने के निर्देश दिये।
बैठक मे अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ज्ञानमल खटीक, सहायक अभियन्ता देवेन्द्र मेहता, राजेन्द्र लढढा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार गन्ना, सहायक प्रोग्रामर दिनेश चन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, आशीष त्रिपाठी, मानसिंह उपस्थित थें।
---00---

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम