लगातार छठे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आज महानगरों में लोगों को देने पड़े कितने दाम

नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। मंगलवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। कीमतों में यह इजाफा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड की बढ़ती कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी के चलते देखने को मिला है। मंगलवार को सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 28 से 31 पैसा प्रति लीटर तक महंगी हुई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 64.47 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि बीते दिन इनके दाम क्रमश: 70.13 रुपये प्रति लीटर और 64.18 रुपये प्रति लीटर रहे थे। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 76.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है जो कि सोमवार के मुकाबले 28 पैसे प्रति लीटर का इजाफा है। सोमवार को इसकी कीमत 75.77 रुपये प्रति लीटर रही थी। वहीं आज यहां डीजल की कीमत 67.49 रुपये प्रति लीटर हो गई है जो कि 31 पैसे प्रति लीटर का इजाफा है।
इसके अलावा अगर अन्य महानगरों चेन्नई और कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमतों में 29 पैसे और 28 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इनके दाम क्रमश: 73.08 रुपये और 72.52 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके अलावा अगर डीजल की बात करें तो इन महानगरों में दाम क्रमश: 68.09 रुपये और 66.24 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं दो कि क्रमश: 31 पैसे और 29 पैसे का इजाफा है।इसके साथ ही नोएडा में पेट्रोल की कीमत 70.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 63.84 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 71.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 64.45 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम