: मंगलवार को दिन भर रहेगा एक शुभ योग, चंद्रमा बदलेगा राशि, वृष, कर्क, क्या, तुला, मकर और कुंभ राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ
मंगलवार, 22 जनवरी 2019 को दैनिक राशिफल (Rashifal) के मुताबिक वृष, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वहीं, मेष मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीनराशियों के लिए दिन थोड़ा मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। पूरे दिन आयुष्मान नाम का शुभ योग रहेगा। चंद्रमा दिन के अंतिम आधे घंटे में कर्क (Cancer) राशि से निकल कर सिंह (Leo) में प्रवेश करेगा। दिन बिजनेस में धन लाभ और जॉब में नए मौकों वाला रहेगा।
जानिए, 22 जनवरी का राशिफल (Rashifal) और उपाय….
मेष राशिफल (Aries rashifal)
पॉजिटिव - उदासी और सुस्ती के दौर से बाहर निकलने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे। नए दोस्त बनाने का मौका मिल सकता है। आपकी अपेक्षाएं जल्दी ही पूरी होंगी। किसी भी समस्या पर घबराएं नहीं और ज्यादा परेशानी हो, तो किसी से सलाह लें। शांति से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें, सफलता जरूर मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे करवाने में साथ के कुछ लोगों की मदद मिलेगी।
नेगेटिव - चंद्रमा के कारण आपके मन में किसी तरह की शंका या डर बना रह सकता है। कुछ मामलों में आप खुद से ही परेशान हो सकते हैं। कोई नया काम भी शुरू न करें। ज्यादा फुर्ति और झुंझलाहट के कारण परेशानी हो सकती है। किसी खास मामले में आप ज्यादा शंका न रखें। हर बात को अपने तरीके से देखना बंद करें। अधिकारियों पर गुस्सा करने से बचें। आपकी राशि से चौथा चंद्रमा होने के कारण परेशानियां रहेंगी और कामकाज में रुकावटें आ सकती है। माता को भी आपकी वजह से परेशानी हो सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
क्या करें - किसी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को भगवान का चढ़ाया हुआ प्रसाद खिलाएं।
लव (Love rashifal) - किसी को प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं इससे आपको सफलता मिलेगी। साथ काम करने वाले अपोजिट जेंडर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं।
करियर (Career rashifal) - कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद नहीं मिलने से आप उदास हो सकते हैं। बिजनेस में सितारे साथ देंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक है।
हेल्थ (Health rashifal) - मानसिक तनाव और नींद की कमी रहेगी। बदन दर्द भी होगा।
Comments
Post a Comment