राहुल गांधी ने मंच पर सीएम अशोक गहलोत को बोल दी ये बात, झूम उठे किसान
जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही कांग्रेस की किसान रैली (Kisan Rally) में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंच पर संबोधन के दौरान ऐसी बात बोल दी, जिसे सुनकर सभा में मौजूद किसान खुशी से झूम उठे। राहुल ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम किसानों की जिंदगी को बदल देंगे। मोदी सरकार ने चार साल में जो काम नहीं किए वो हम करेंगे। हिंदुस्तान के किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। किसानों की आमदनी दौगुनी कर देंगे। केन्द्र की मोदी सरकार को अब किसानों का पूरा कर्जा माफ करना पड़ेगा।
हम तीनों राज्यों में किसानों के लिए नए फूड पार्क विकसित करेंगे। जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। राजस्थान के किसानों द्वारा पैदा किया गया अन्न, फल, सब्जी अब जयपुर जैसे शहर तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विदेशों में भी पहुंचेगी। राजस्थान का किसान अब विदेशियों का पेट भी भरेगा। मैंने गहलोत जी और पायलट जी से बात कर ली है। इस पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। राहुल की इस बात पर सभा में मौजूद किसान खुशी से झूम उठे। किसानों ने राहुल का जमकर समर्थन किया।
इससे पहले सीमए अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा क राजनीति प्यार से करनी चाहिए, सदभाव से करनी चाहिए। गहलोत ने मोदी को कालाधन देश में लाने को लेकर भी तंज कसा। पूर्व सीएम राजे पर निशाना साधते हुए गहलोत बोले जिस लापरवाही से वसुंधरा जी ने कुशासन किया वो इतिहास में दर्ज होगा।
Comments
Post a Comment