गहलोत सरकार का राजस्थान के इन सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

जयपुर। प्रदेश के जलदाय कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। गहलोत सरकार ने विभाग के 27 साल पूरे करने वाले राजस्व शाखा के तकनीकी कार्मिकों का ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 3600 कर दिया। 2000 से ज्यादा कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 2400 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को अब 2800 ग्रेड पे हिसाब से वेतन मिलेगा।

फैसले के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर ग्रेड पे बढ़ने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैसले को लेकर राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ ने सीएम अशोक गहलोत, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का आभार जताया है। मालूम हो कि पिछले कई वर्षों से राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ सरकार से ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग कर रहा था। लेकिन राजे सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी थी।ये आदेश हुआ जारी जलदाय विभाग के संयुक्त सचिव बीएल मीणा ने अपने आदेश में लिखा है कि राजस्थान सिविल सेवा नियमों के अंतगर्त ग्रेड पे 2400 को बढ़ाकर 2800 कर दिया गया है। एसीपी योजना के तहत ट्रेड विकल्प और पदोन्नती पद के अनुसार एसीपी स्वीकृति करने का प्रावधान नहीं है, जिन कर्मचारियों को पूर्ववर्ती चयनित वेतनमान के अंतर्गत वेतनमान के अनुसार, 1 जुलाई 2013 से पहले समकक्ष ग्रेड पे में 2400 रुपए प्राप्त थी। ऐसे कार्मिकों को अब 2800 रुपए ग्रेड पे मिलेगी। इसके अलावा 27 वर्षीय एसीसी देय होने पर उन्हें रनिंग पे बैंड और ग्रेड पे में उच्चतम 3600 ग्रेड पे देय होगी। अधिसूचना के प्रावधान के अनुसार संशोधित ग्रेड पे एसीपी योजना के तहत स्वीकृत की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम