मंदिर के बाहर BJP के एक दिग्गज नेता के सामने पूड़ी-सब्जी के पैकेट के साथ परोसी गई शराब, वायरल हुईं तस्वीरें

हरदोई (यूपी).पूर्व राज्यसभा सांसद और बीजेपी (BJP) नेता नरेश अग्रवाल (Naresh Agrawal) की ओर से मंदिर के एक समारोह में लंच पैकेेट के साथ शराब की बोतलें भी परोसी गईं। इस दौरान खुद नरेश अग्रवाल भी मौजूद थे। इस पूरे घटनाक्रम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मामले में बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेता अग्रवाल पर शराब बंटवाने का आरोप लगाया है। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। मामला यूपी के हरदोई का है।

दलितों को लुभाने और उन्हें अपने पाले में लाने के लिए रविवार को नरेश अग्रवाल ने यहां के प्रतिष्ठित मंदिर श्रवण देवी स्थान पर पासी समाज का सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी को लंच पैकेट बांटे गए। बताया जाता है कि लंच पैकेट में शराब की बोतल भी रखी गईं थीं। पार्टी वर्कर्स ने बच्चों को भी लंच पैकेट के साथ शराब बांट दी। तस्वीरें व वीडियो सामने आने के बाद भाजपाई खेमे में भी पारा चढ़ गया है।
स्थानीय बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा ने वायरल वीडियो देख नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि वह खुद पासी समाज से आते हैं। पार्टी में नवागंतुक नरेश अग्रवाल अपनी मर्यादा भूल चुके हैं। नरेश ने शराब बांटकर हमारे समाज का उपहास किया है। हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाई है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम