3 साल तक रिश्तेदार नाबालिग लड़की के साथ करते रहे रेप, अब हुआ खुलासा

24 दिसंबर को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ही रिश्तेदार द्वारा 2015 में दुष्कर्म का शिकार हुई।


नई दिल्ली। हैदराबाद में दुष्कर्म की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने एक रिश्तेदार और कुछ युवाओं पर पिछले तीन सालों से अक्सर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं, मामले का खुलासा होने पर पीड़िता के रिश्तेदारों द्वारा रविवार को पुलिस स्टेशन के बाहर धरना देने के बाद हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच को सहायक पुलिस आयुक्त को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें-बड़ी लड़की के साथ मिलकर महिला चलाती थी देहव्यापार, विरोध करने पर छोटी बेटी के
बता दें कि पीड़िता के रिश्तेदारों ने मामले में एक आरोपी को गवाह बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने विरोध के बाद मामले के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता 16 साल की है और 12वीं की छात्रा है। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि नामजद चार आरोपियों के अलावा सात और लोगों ने भी उसके साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की ने कुछ और लोगों के नाम भी बताए हैं। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।
क्या है मामला....
24 दिसंबर को पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ही रिश्तेदार द्वारा 2015 में दुष्कर्म का शिकार हुई। उसके साथ हैवानियत का यह सिलिसला लगातार चलता रहा। यही नहीं उसके रिश्तेदार के दोस्त भी इस अपराध में शामिल हो गए। पीड़िता ने बताया कि उसका रिश्तेदार राजेश मुड्डा उर्फ राजू मुरली नगर में लड़की के परिवार के साथ रहता था। उसने नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल फोन पर लड़की की नग्न तस्वीरें और वीडियो भी ले ली।
यह भी पढ़ें-कन्हैया कुमार समेत दस के खिलाफ देशद्रोह मामले में आज दर्ज होगी चार्जशीट
ब्लैकमेल होती रही लड़की
फिर बाद में राजू दूसरे घर में रहने चला गया। उसने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया और उनके साथ तस्वीरें और वीडियो भी साझा कीं। शुभम व्यास, अभिजीत और अन्य ने इसका इस्तेमाल लड़की को ब्लैकमेल करने और उसके साथ दुष्कर्म करने के लिए किया। इन लोगों ने लड़की का गर्भपात कराने के लिए उसे गोलियां भी दी।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम