पटरियों पर दौड़ रही बान्द्रा-उदयपुर ट्रेन से किसने लूटा 2.65 करोड़ का सोना

बान्द्रा-उदयपुर यात्री गाड़ी में मुम्बई से उदयपुर आ रहे ज्वैलर्स व्यवसायी के कर्मचारी के हाथ से लुटेरा बैग छीनकर चलती गाड़ी से कूद गया। बैग में आठ किलो वजनी सोने के आभूषण रखे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 2.65 करोड़ रूपए बताई जा रही है



चित्तौडग़ढ़.बान्द्रा-उदयपुर यात्री गाड़ी में मुम्बई से उदयपुर आ रहे ज्वैलर्स व्यवसायी के कर्मचारी के हाथ से लुटेरा बैग छीनकर चलती गाड़ी से कूद गया। बैग में आठ किलो वजनी सोने के आभूषण रखे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 2.65 करोड़ रूपए बताई जा रही है। लूट की वारदात मानी जा रही इस घटना को जीआरपी ने चोरी का मामला मानते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। 
मुम्बई में धनजी स्ट्रीट के जवेरी बाजार में सुरेन्द्रसिंह राठौड़ की यश गोल्ड नाम से ज्वैलरी की दुकान है। राठौैड़ के कर्मचारी नरेन्द्र कुमार पुत्र प्रेमराज छीपा व विपुल पुत्र विनोद रावल दुकान से आठ किलो वजनी सोने के आभूषण लेकर सर्राफा व्यवसायियों को सप्लाई करने के लिए बान्द्रा-उदयपुर ट्रेन में उदयपुर के लिए रवाना हुए। सोमवार को तड़के करीब साढे पांच व छह बजे के बीच ट्रेन निम्बाहेड़ा से चित्तौडग़ढ़ की तरफ रवाना हुई तो एक लुटेरा नरेन्द्र कुमार के हाथ से बैग छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया। अचानक हुई इस वारदात से नरेन्द्र व उसका साथी विपुल सकते में आ गए। उन्होंने चैन खींचकर ट्रेन रूकवाई, लेकिन लुटेरे का कोई पता नहीं चला। बैग में दो मोबाइल व १८ हजार रूपए भी रखे हुए थे। इसके अलावा बैग में माल का वाउचर, दोनों युवकों के एफिडेबिट, चालान बुक आदि भी रखे बताए गए है। दोनों युवक यहां रेलवे थाने में पहुंचे और थानाधिकारी को घटना के बारे में बताया। थानाधिकारी लालसिंह ने बताया कि बैग में रखा एक मोबाइल चालू था और दूसरा बंद था। चालू मोबाइल की लोकेशन के बारे में पता लगवाया जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि घटना किस जगह हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जाप्ता बोला, नहीं हुआ घटनाक्रम
इधर ट्रेन में रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई इलियास मोहम्मद मय जाप्ता नीमच से सवार हुए थे। रेलवे थाना पुलिस ने इनसे पूछताछ ही तो इलियास मोहम्मद ने बताया कि चलती ट्रेन में सवार होने या कूदने जैसा कोई घटनाक्रम नहीं हुआ। ऐसे में रेलवे थाना पुलिस मामले को संदिग्ध भी मान रही है। थाना प्रभारी लालसिंह ने बताया कि ज्वैलरी व्यवसायी को यहां बुलाया गया है, जो मंगलवार तक यहां पहुंचेगा। प्रार्थी नरेन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि ज्वैलरी रखा बैग वह कंधे में डालकर सो रहा था। लुटेरा कंधे से खींचकर बैग ले गया। उसने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ और भी यात्रियों के बैग पर हुए है। लेकिन कोई भी थाने में शिकायत करने नहीं पहुंचा है।
व्यवसायी ने पुलिस के सामने पेश किए दस्तावेज
वारादात के बाद खुद व्यवसायी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ढाई करोड़ के आभूषण बिना सुरक्षा के इधर-उधर ले जाने के पीछे क्या कारण रहे। हॉलाकि व्यापारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़ सोमवार रात चित्तौडग़ढ़ पहुंच गया और जीआरपी थानाप्रभारी के समक्ष सोने से जुड़े दस्तावेज पेश कर दिए। राठौड़ ने कर्मचारियों से लिए गए शपथ पत्र भी पेश किए। उन्होंने आठ किलो सोने के आभूषण लेकर जा रहे दोनों कर्मचारियों पर फिलहाल कोई शक होने से इंकार कर दिया। 
.................................
ेरेलवे की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की खामियां फिर उजागर कर दी है। रेलवे का शयनयान कोच होने के बावजूद उसमें सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। लुटेरा चलती टे्रन में सोने से भरा बैग लेकर नीचे कूद पड़ा लेकिन उसे रोकने वाला या पीछा करने वाला कोई नहीं था। कोच में सीसीटीवी नहीं होने से भी लुटेरे के बारे में पता लगाना कठिन हो रहा है। 
..................
जीआरपी पुलिस कर रही हर पहलू से पड़ताल
अपने क्षेत्र में इस तरह की लूट की बड़ी वारदात को जीआरपी चित्तौडग़ढ़ पुलिस भी अपने लिए चुनौती मान रही है। वारदात से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। सोने के मालिक आभूषण कारोबारी से पूछताछ के बाद भी पुलिस कुछ स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद लगाए हुए है। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने लूट के शिकार कर्मचारियों से पूछताछ के साथ उनसे मौका तस्दीक भी करा कुछ सुराग पाने का प्रयास किया। 
.............
अभी बाकी इन सवालों के जवाब मिलना
- आठ किलो सोने के आभूषण उस बैग में रखे हुए ये बात उस लुटेरे को कहां से पता थी। 
- लुटेरा ट्र्रेन में मुम्बई से ही सवार था या मार्ग में किसी स्टेशन से सवार हुआ। 
...............
क्षेत्र में पहली बार हुई इस तरह की घटना
चित्तौडग़ढ़ जिले में ट्रेन से सोना लूट की इस तरह की वारदात पहली बार हुई। आभूषण कारोबारियों में ये घटना विशेष रूप से चर्चा में रही। लोग इसके पीछे कई तरह के कयास लगाते भी दिखे। ये वारदात सोमवार को सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। 
....
इस तरह घटित हुआ घटनाक्रम
- ट्रेन निम्बाहेड़ा से चित्तौडग़ढ़ के लिए रवाना हुई- सुबह 5.45 बजे
- ट्रेन के निम्बाहेड़ा स्टेशन पार करने के बाद हुई वारदात- सुबह 5.50 बजे
-ट्रेन की चैन खींची गई- सुबह 5.51 बजे
-ट्रेन चित्तौडग़ढ़ स्टेशन पहुंची- सुबह 6.28 बजे

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम