15 को विभिन्न बैठकों का कार्यक्रम
15 को विभिन्न बैठकों का कार्यक्रम
चित्तौड़गढ़, 11 जनवरी। जिला कलक्टर श्रीमती शिवांगी स्वर्णकार की अध्यक्षता में 15 जनवरी को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में प्रातः 10ः45 बजे अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक, प्रातः 11 बजे विभिन्न समितियों यथा नवजीवन योजना, वृद्धावस्था संचालन समिति, वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण समीक्षा समिति, लोकल लेवल कमेटी, दहेज प्रतिषेध समिति एवं जिला स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक, प्रातः 11ः30 बजे हाथ से मैला ढ़ोने वाले कार्मिक के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम की पालना में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक तथा दोपहर 12 बजे जिला बाल संरक्षण इकाई की त्रैमासिक बैठकें आयोजित की जायेगी।
Comments
Post a Comment