छाेटी दिवाली पर जानिए मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ आैर मीन राशि का राशिफल

jAaj ka Rashifal (आज का राशिफल) छाेटी दीवाली यानि मंगलवार 06 नवंबर 2018, आज नरक चतुर्दशी पर दिन की शुरूआत शुभ याेग के साथ हाे रही है। इस शुभ याेग का नाम ''प्रीति'' है। यह शुभ याेग देर शाम तक रहने वाला है जैसे ही अंधेरा छाएगा आैर दीपाें की राेशनी जगमगाएगी ताे वैसे ही दूसरे शुभ याेग ''आयुष्मान'' का उदय हाेगा। इस तरह दिन से लेकर रात तक शुभ याेग बने हुए हैं। यह शुभ याेग मंगलवार आज सभी राशि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, कर्क, वृश्चिक,धनु, मकर, कुंभ आैर मीन पर सीधा प्रभाव डालेंगे। ताे आईए जानते हैं सभी राशियाें का आज का राशिफल आैर समझने की काेशिश कर रहते हैं कि ये दाे शुभ याेग किस तरह से इन राशियाें का कर रहे हैं प्रभआवित इस बारे में बता रहे हैं आचार्य प्राेफेसर राघवेंद्र स्वामी
आज का राशिफल मेष राशि | Aaj ka Rashifal Mesh Rashi मेष राशि (Mesh Rashi) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर है, लेकिन आज आपके अंदर धैर्य की कमी रहेगी। आज कुछ पारिवारिक समस्याएं भी आपके सामने आ सकती हैं। इसलिए परिवार के लोगों से सहयोगी रवैया अपनाएं। परिवार के सदस्यों से बहस करने से बचें। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से भी आपकाे बचना हाेगा। अच्छी बात यह है कि आज आपकी राशि में धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज धन की कमी आपकी राशि में नहीं है लेकिन अगर आप कारोबारी हैं तो कारोबार में कुछ कठिनाइयां जरूर आ सकती हैं। आज आपको अपने पार्टनर से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं का भी ध्यान रखें। आज तुलसी जी को अपने हाथों से पानी देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल वृषभ राशि | Aaj ka Rashifal Vrishabha Rashi वृषभ राशि (Vrishabha Rashi) वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशी भरा रहने वाला है। आज आपको अच्छे समाचार मिलेंगे, जिनसे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। पुराने मित्रों से भी आज आपकी भेंट हो सकती है। आज नकारात्मक विचार आपको घेरने की कोशिश करेंगे। इसलिए अपने विचारों में सकारात्मकता रखना आज बेहद आवश्यक है। इसके लिए भगवान श्री कृष्ण का स्मरण कीजिए नकारात्मक विचारों से आपको छुटकारा मिलेगा। आज सकारात्मक रवैये से ही आपको सफलता मिलने वाली है। गणेश जी कहते हैं कि, आज जो भी कार्य आप करेंगे उनमें आपको सफलता मिलेगी लेकिन ध्यान रहे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय आज आपको नहीं करना है। आज जीवन साथी से भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। कोई भी बड़ा निर्णय करने से पहले पिता या जीवनसाथी से सलाह कर लें। आज कुत्ते को अपने हाथों से दूध देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल मिथुन राशि | Aaj ka Rashifal Mithun Rashi मिथुन राशि (Mithun Rashi) मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज मानसिक परेशानियां आपको घेरने की कोशिश कर सकती है। आज धन का भी अभाव हो सकता है इसलिए किसी को भी आज पैसा उधार देने से बचें और पैसे का लेनदेन करते हुए भी थोड़ा सचेत रहें। आज दैनिक कार्यों के लिए आपको सामान्य दिनों से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसा हो सकता है कि आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम ना मिले, लेकिन इससे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप धैर्यवान है और धैर्य ही आपके व्यक्तित्व का गहना है। आज आपको फिर से धैर्य रखना होगा। स्वभाव में गुस्से से बचना होगा। किसी से भी ईर्ष्या आपको आज नहीं करनी है। आज जितना सम्मान आप दूसरों को देंगे भविष्य में उसका सीधा लाभ आपको मिलने वाला है। आज संतान के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। बच्चों का स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है मौसम का असर उनके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है।
आज का राशिफल कर्क राशि | Aaj ka Rashifal Kark Rashi कर्क राशि (Kark Rashi) कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। संतोषजनक योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन आप इनसे खुश नहीं हो पाएंगे। आज आपका मन अशांत रहेगा, चंचल बना रहेगा। अच्छी बात यह है कि आज सरकारी कार्यों को लेकर जो बाधाएं आपके साथ आ रही थी उनमें कमी आएगी और बाधाएं दूर होंगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। जब आप घर से बाहर हों तो खाने-पीने की वस्तुओं का ध्यान रखें। आज सड़क पार करते समय भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज दूसरों की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकलें। ऐसा करने से आपके रूके हुए कार्यों में गति आएगी और जो भी कार्य आज आप करेंगे उनेमें आपको सफलता मिलेगी। आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान का स्मरण कीजिए आपके सभी कष्टों का निवारण होगा

आज का राशिफल सिंह राशि | Aaj ka Rashifal Singh Rashi सिंह राशि (Singh Rashi) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्रोध और तनाव की अधिकता वाला रहेगा। अगर आपको इन दोनों ही परिस्थितियों से बचना है तो अच्छा संगीत सुन सकते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का ध्यान कीजिए आपको क्रोध से छुटकारा मिलेगा और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आदत खत्म होगी। आज परिवार के सदस्यों के साथ बात कीजिए। बच्चों से बातें कीजिए और जानने की कोशिश कीजिए कि, उनके मन में क्या चल रहा है। आज खर्च की आशंका आपके साथ बनी हुई है, इसलिए खर्च करते समय सावधानी जरूरी है। अच्छी बात यह है कि आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है। भरपूर प्रेम आज आपको जीवनसाथी से मिलने वाला है। आज जीवन साथी से मन की बातें कीजिएगा। आज पुरानी चली आ रही शिकायताें काे दूर करने का उचित समय है।
आज का राशिफल कन्या राशि | Aaj ka Rashifal Kanya Rashi कन्या राशि (Kanya Rashi) कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। आज आप मानसिक रूप से खुद को शांत और सहज महसूस करेंगे। दोपहर बाद आपको अच्छी खबर मिलेगी। इस खबर से आप प्रसन्न हो जाएंगे। बावजूद इसके आप अपने स्वभाव में आज थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। आज वाणी में मधुरता बेहद आवश्यक है। अगर आप व्यापारी हैं तो ग्राहक के साथ आपको मधुर भाषा में आज बात करनी होगी वरना आने वाला लाभ दूर जा सकता है। अगर आप कारोबारी हैं तो आज सामान्य लाभ के याेग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। जल्दबाजी में और लालच में कोई भी निर्णय करने से आज आपको परहेज करना चाहिए। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथों से खाना देना आपके लिए शुभ है।
आज का राशिफल तुला राशि | Aaj ka Rashifal Tula Rashi तुला राशि (Tula Rashi) तुला राशि वालों के लिए आज का पूरा दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज कभी खुशी तो पल भर में परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपके अंदर वह क्षमता है जिससे आप सभी परिस्थितियों का आसानी से मुकाबला कर लेते हैं। आज जीवनसाथी से प्रेम तो आपको मिलेगा लेकिन किसी बात पर विवाद भी हो सकता है। इसलिए आज अपनी सीक्रेट बाते बताने की आवश्यकता नहीं है। आज जितना कम आप बोलेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा है। आज परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए दवाआें का ध्यान रखें। अगर बुजुर्ग दवाई ले रहे हैं तो नियमित रूप से उन्हें दवाई देते रहें। आज वाहन चलाते समय भी आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। रफ्तार से आज आपको बचना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

बाड़ी

राकेश कुमावत बाड़ी

बाड़ी राकेश कुमावत