अजमेर में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, खादिम परिवार के युवक के सीने से आर-पार हुई गोली

दरगाह खादिम मोहल्ले में मंगलवार रात सम्पत्ति विवाद में एक परिवार पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने इमारत की भूतल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें खादिम परिवार का एक युवक गोली का शिकार हो गया। गोली उसके सीने को भेदते हुए निकल गई। घायल को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात उसकी हालत ज्यादा बिगडऩे पर जयपुर रैफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार दरगाह के पांच नम्बर छतरी गेट के सामने खादिम मोहल्ला निवासी सैयद खलिक हुसैन के मकान पर मंगलवार रात इमाम बाड़ा निवासी नदीम ने 10-12 साथियों के साथ धावा बोला। आरोपितों ने खलिक हुसैन के मकान के भूतल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी गोलियों की आवाज सुनकर खलिक हुसैन का छोटा बेटा फरदीन (19) सीढिय़ों की रैलिंग के पास आकर देखने लगा। नीचे से ताबड़तोड़ होती फायरिंग में एक गोली फरदीन के सीने को भेदते हुए आरपार हो गई। फरदीन के गोली लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। वारदात के बाद आरोपित नदीम और उसके साथी भाग गए।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग