फ्रिज-एयर कंडीशनर महंगे होंगे, सरकार ने 19 चीजों पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई

चालू खाता घाटा और आयात घटाने के मकसद से सरकार ने लिया फैसला

नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. सरकार ने बुधवार को 19 आइटम्स पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का ऐलान किया। इसके चलते रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन महंगी होंगी। सरकार ने यह फैसला चालू खाता घाटा (सीएडी) कम करने और गैर-जरूरी चीजों का आयात घटाने के लिए किया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर पहली बार कस्टम ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में हवाई सफर भी महंगा हो सकता है।

मोदी ने दिए थे चालू खाता घाटा कम करने के निर्देश :रुपए की गिरती कीमत और तेजी से बाहर जाते विदेशी करंसी के मद्देनजर पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। इसमें मोदी ने चालू खाता घाटा कम करने के लिए गैर-जरूरी चीजों को आयात कम करने को कहा था। एयर कंडीशनर, घरेलू रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन का आयात शुल्क 10 से 20% किया जा चुका है।
उत्पाद पहले कितनी कस्टम ड्यूटी अब कितनी कस्टम ड्यूटी
एयर कंडीशनर 10% 20%
रेफ्रिजरेटर 10% 20%
वॉशिंग मशीन (10 किलोग्राम से कम) 10% 20%
एयर कंडीशनर और रेफ्रिजरेट के कम्प्रेसर 7.5% 10%
स्पीकर 10% 15%
फुटवेयर 20% 25%
कार टायर 10% 15%
नॉन इंडस्ट्रियल डायमंड, कट और पॉलिश्ड डायमंड 5% 7.5%

हाफ कट, टूटे हुए डायमंड, सेमी प्रोसेस्ड 5% 7.5%

ज्वेलरी, ज्वेलरी के हिस्से 15% 20%

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग