प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दिया ज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दिया ज्ञापन

ज्ञापन में की निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षैत्रा की मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियों की शिकायत,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने की सूचियों की विस्तृत जांच कराने की मांग

निम्बाहेड़ा 18 अगस्त  निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र की मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ियों की शिकायत को लेकर कांग्रेस जनों ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना के नेतृत्व में शनिवार को उप निर्वाचन रजिस्ट्रिकरण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूचियों की गहन जांच कराने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना के नेतृत्व में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निम्बाहेड़ा ने उप निर्वाचन रजिस्ट्रिकरण पदाधिकारी निम्बाहेड़ा चम्पालाल जीनगर को सौंपे ज्ञापन में निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र की मतदाता सूचियों की गहन जांच कराने की मांग करते हुए लिखा कि हमारे देश में लागू लोकतान्त्रिक प्रणाली से होने वाले चुनावों के लिये मतदाता सूची को एक मात्र विश्वसनीय आधार माना जाता है और मतदाता सूचियों में गड़बड़ियां निर्वाचन जैसे गंभीर एवं महत्वपूर्ण कार्य में प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से बरती गई गंभीर लापरवाही है ऐसी स्थिति में निर्वाचन विभाग व्दारा संपादित कराये जाने वाले चुनाव किस प्रकार से निष्पक्ष हो सकते हैं यह चिन्ता का विषय है।
ज्ञापन के साथ मतदाता सूचियों में पाई गई भारी गड़बड़ियों के साक्ष्य के रुप में एक सी.डी.संलग्न करते हुए लिखा कि निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र के कुल 3638 मतदाता ऐसे हैं जिनकी मतदाता पहचान पत्र संख्या एक समान हैं साथ ही विधानसभा क्षैत्र के कुल 6893 मतदाता ऐसे हैं जिनके स्वयं के नाम रिश्तेदार (पिता या पति के नाम),लिंग और आयु एक समान हैं।  विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम एक से अधिक मतदान केन्द्रों पर एक समान मतदाता पहचान पत्र संख्या और फोटो के साथ दर्ज हैं और सैकड़ों मतदाता ऐसे हैं जिनके नाम एक ही मतदाता सूची में एक से अधिक बार पृथक-पृथक मतदाता संख्या या पृथक-पृथक मतदाता पहचान पत्र संख्या परन्तु एक ही फोटो के साथ दर्ज हैं।                        
उप निर्वाचन रजिस्ट्रिकरण पदाधिकारी निम्बाहेड़ा चम्पालाल जीनगर को सौंपे ज्ञापन के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निम्बाहेड़ा व्दारा सी.डी.साक्ष्य संलग्न करते हुए निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षैत्र की मतदाता सूचियों की गहन जांच कराने की मांग की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग