प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर फहराया तिरंगा

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आंजना ने कांग्रेस कार्यालय पर फहराया तिरंगा

निम्बाहेड़ा 15 अगस्त 2018
72 वें स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर निम्बाहेड़ा पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने समारोह पूर्वक ध्वजारोहण किया।
निम्बाहेड़ा पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित 72 वें स्वतंत्राता दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास भरे वातावरण के बीच प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने महापुरुषों की चित्रा प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर घ्वजारोहण किया तदुपरान्त उन्होने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों,जन समुदाय एवं स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब 72 वां स्वतंत्राता दिवस मनाने के लिये एकत्रित हुए हैं,यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है आज के इस पावन अवसर पर हमें जाति पांति एवं धर्म का भेदभाव भुलाकर सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र धर्म को अपनाने की कसम खाना चाहिये और राष्ट्र धर्म को ही अपना सर्वस्व मानना चाहिये तभी तो हम अनेकता में एकता-भारत की विशेषता के मूल मंत्रा को साकार कर पांएगे।
आंजना ने सबको स्वतंत्राता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवा वर्ग का आहृवान किया,उन्होनें कहा कि स्वतंत्राता का अर्थ उनसे पूछें जिन्होनें गुलामी को झेला है,जिन्होनें गुलामी भरे नारकीय जीवन के दर्द को सहा है वे ही हमें बता सकते हैं कि आजादी की हवा में सांस लेने का क्या अर्थ होता है,सैकड़ों हजारों शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी का जीवन दिया है,आज का यह 72 वां स्वतंत्राता दिवस भी उन महान नेताओं की ही दी हुई सौगात है इसलिये हर एक भारतीय का दायित्व बनता है कि वह हजारों बलिदानों के बदले मिली इस स्वतंत्राता और गणतंत्रा का मान रखें। ध्वजारोहण कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता एवं पेन्शनर समाज अध्यक्ष प्रबोधचन्द्र शर्मा,जिला कांग्रेस महामंत्रा शबाना खान,पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष परसराम कृपलानी, स्वर्णकार समाज तहसील अध्यक्ष भगवतीलाल सोनी,अशोक शर्मा,महाविद्यालय छात्रा संघ अध्यक्ष प्रत्याशी रोमिल चौधरी ने भी संबोधित किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस प्रवक्ता नुसरत खान ने किया।
     पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर निम्बाहेड़ा नगर एवं ब्लाक कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी,कार्यकर्ता,वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं बुध्दिजीवी तथा पत्राकारों सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता,पदाधिकारी एवं नगर के आम जन उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित समस्त महानुभावों ने मिठाई वितरण के पश्चात एक दूसरे को स्वतंत्राता दिवस की बधाईयां दी।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग