संभाग स्तरीय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिये सोमवार को गोकुल विश्रान्ति गृह में संभाग के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने लिया तैयारियों का जायजा,
संभाग स्तरीय संकल्प रैली को सफल बनाने के लिये सोमवार को गोकुल विश्रान्ति गृह में संभाग के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना ने लिया तैयारियों का जायजा,
श्री सांवलिया धाम/निम्बाहेड़ा 20 अगस्त 2018
आगामी 24 अगस्त 2018,शुक्रवार को क्षैत्र के सुप्रसिध्द तीर्थ स्थल श्री सांवलिया धाम में आयोजित होने जा रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय संकल्प रैली के आयोजन के सिलसिले में सोमवार को श्री गोकुल विश्रान्ति गृह में संभाग के समस्त पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी माननीय तरुण कुमार,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी माननीय गोपालसिंह शेखावत की उपस्थिति में श्री गोकुल विश्रान्ति गृह सांवलिया धाम में आयोजित संभाग के समस्त पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक में आगामी आगामी 24 अगस्त 2018,शुक्रवार को आयोजित की जा रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय संकल्प रैली के आयोजन के सिलसिले में विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के प्रारम्भ में सभी ने भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्रा भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की जन्म जंयति सद्भावना दिवस के अवसर पर उन्हें श्रध्दा सुमन अर्पित कर देश के लिये दिये गए उनके अमर बलिदान को याद किया।
बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी माननीय तरुण कुमार, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी गोपालसिंह शेखावत,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकरलाल यादव,प्रदेश कांग्रेस सचिव वंदना माथुर, प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीशराज श्रीमाली,चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मांगीलाल धाकड़,प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष भानुप्रतापसिंह,उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला,झाड़ोल विधायक हीरालाल दरांगी,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा,पूर्व विधायक पुष्कर डांगी,प्रकाश चौधरी,सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत,शंकरलाल बैरवा,नगराज मीणा,अर्जुन बामनिया, कपासन प्रधान भेरुलाल जाट, सफाई आयोग पूर्व उपाध्यक्ष आर.डी.जावा,ए.आई.सी.सी.सदस्य आनन्दीराम खटीक,दीपक मेवाड़ा,बद्रीलाल जाट,सुरेन्द्र चण्डालिया,प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेन्द्रसिंह सांखला,पी.सी.सी.सदस्य जितेन्द्र टांक,जितेन्द्र सिंह,बड़ीसादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष हरीश धाकड़,डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव भाणावत,कपासन ए ब्लॉक अध्यक्ष नकुलसिंह भाटी,कपासन बी ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चौधरी,बालूराम जागेटिया,चित्तौड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक जाट,जिला कांग्रेस महामंत्रा पूर्व प्रधान गोविन्द सिंह शक्तावत,जिला कांग्रेस सचिव प्रमोद शिसोदिया,अरुण सिंह,कमलेश गुर्जर,अशोक वैष्णव,पूरणमल मेनारिया,चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मून्दड़ा,बड़ी सादड़ी उप प्रधान उमेश शर्मा,पूर्व प्रधान डूंगला सूरजमल पाटीदार,पूर्व उप जिला प्रमुख जनकसिंह,आई.टी.सेल प्रदेश सहसंयोजक विपिन यादव,इंटक नेता घनश्यामसिंह राणावत,सेवादल जिलाध्यक्ष गौतम विजयवर्गीय,पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह चुण्डावत,पूर्व जिला कांग्रेस सचिव एवं मंदिर मंडी सदस्य ममतेश शर्मा,रामलाल मीणा प्रतापगढ़,कन्हैयालाल गुर्जर,पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता महेन्द्र शर्मा,ब्लॉक महामंत्रा राजीव सोनी,अशोक शर्मा,पूर्व मंदिर मण्डल अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर,अशोक शर्मा,कालूराम जाट, राजकुमार सामरिया ने बैठक में विचार व्यक्त किये और 24 अगस्त को आयोजित संभाग स्तरीय रैली में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाकर रैली को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उक्त संभाग स्तरीय बैठक का संचालन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा ने किया।
बैठक में संभाग के समस्त पूर्व सासंद एवं पूर्व विधायक,लोकसभा एवं विधानसभाओं के कांग्रेस प्रत्याशी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी एवं सदस्यगण,संभाग की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के समस्त पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण,संभाग के समस्त पूर्व एवं वर्तमान ब्लॉक अध्यक्षगण, संभाग के समस्त पूर्व एवं वर्तमान प्रधानगण,पंचायतीराज के समस्त पूर्व एवं वर्तमान सदस्यगण,संभाग की समस्त नगर पालिकाओं के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षगण,संभाग की सहकारी संस्थाओं के समस्त पूर्व एवं वर्तमान सदस्यगण,संभाग के समस्त अग्रिम संगठनों,प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।
आंजना ने बताया कि 24 अगस्त शुक्रवार को श्री सांवलिया धाम में आयोजित होने जा रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संभाग स्तरीय संकल्प रैली के लिये आज सोमवार से श्री गोकुल विश्रान्ति गृह में एक कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है जिसके लिये आजाद हुसैन मंसूरी मो.9413868347,मनोहरलाल जैन मो.9414620092,ममतेश शर्मा मो.9982739539,अशोक शर्मा मो.8505068509,कालूराम गुर्जर मो.9460607551,तिलक जारोली 9460363001,संजय मण्डोवरा मो.9829547603,वीरेन्द्र गुर्जर मो.8239809962,नारायण गुर्जर मो.9460935540,एड.फारुख मोहम्मद 9461141266 को विभिन्न कार्य प्रभारियों के तौर पर नियुक्त किया गया है।
Comments
Post a Comment