बीएड स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी: अब प्रायोगिक के नाम पर नहीं कटेगी जेब

सीकर. प्रायोगिक के नाम पर विद्यार्थियों से अनाधिकृत रूप से होने वाली वसूली पर अब लगाम लगने वाली है। बीएड कर रहे विद्यार्थियों के पहले वर्ष में होने वाले फाइनल लेसन के दौरान प्रायोगिक अब आसान तरीके से होंगे। पहले प्रायोगिक लेने दूसरे संस्थानों व स्थान से वीक्षक आते थे, लेकिन अब एेसा नहीं होगा। अब खुद बीएड कॉलेज ही विद्यार्थियों के प्रायोगिक के अंक देंगे। ऐसे में वीक्षकों को रुपए देने के नाम पर कथित तौर से उनसे लिए जाने वाले रुपए की लूट उनसे नहीं हो सकेगी। हालांकि दूसरे वर्ष में तो बाहर से ही वीक्षक आएंगे। इस संबंध में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि सीकर ने आदेश जारी कर दिए हैं। बतादें कि विश्व विद्यालय के पास एेसी शिकायत आ रही थी कि बाहर से वीक्षक आने के बावजूद खानापूर्ति ही ज्यादा हो रही थी। जिस उद्देश्य से प्रायोगिक परीक्षा करवाई जा रही थी वह उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा था। प्रायोगिक के नाम पर विद्यार्थियों की प्रतिभा देखने के बजाय खर्चा ज्यादा करवाया जा रहा था। अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि सीकर ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार बीएड के प्रथम वर्ष के प्रायोगिक लेने के लिए बाहर से कोई वीक्षक नहीं जाएगा। खुद बीएड कॉलेज ही प्रायोगिक लेंगे और वे ही अंक देंगे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग