पाक नागरिक बोले भारत माता की जय
36 वर्ष पाकिस्तान में जेल की सजा काट कर आए गजानद का अनुभव भले ही अच्छा नही रहा हो ,पाकिस्तान का मात्र नाम सुनने से ही उसकी रूह तक कांप जाती हो लेकिन गत शनिवार रात्रि भारत पाक अंतरष्ट्रीय सीमा के नजदीक अनूपगढ रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए 12 पाक नागरिक भारत को एक बहुत अच्छा देश तथा भारतीयों के व्यवहार को मिलनसार बताते हुए भारत माता के जयकारे लगाते नही थक रहे थे। भारत माता के जयघोष लगने का नजारा था अनूपगढ रेलवे स्टेशन का जहां पर पकड़े गए पाक नागरिकों को पुशबैक करने की कार्रवाई शुरू करने के लिए उन्हें जोधपुर भेजा जा रहा था। पाक नागरिको के साथ 4 महिलाए 7 पुरुष तथा एक बालिका थी जो भारत सरकार के रवैये की प्रशंशा कर रहे थे।पाक नागरिकों में से एक महिला सूखा माई ने बताया कि जब शनिवार रात उन्हें पुलिस ने पकड़ा तो एक बारगी तो उन्होंने सोचा कि वह एक बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गए है।
Comments
Post a Comment