कार्यकर्ता अटलजी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को करें साकार-मंत्री कृपलानी,

कार्यकर्ता अटलजी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके सपनों को करें साकार-मंत्री कृपलानी,

निम्बाहेड़ा, 18 अगस्त,भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन के हर पहलुं में प्रेरणादायक संदेश छुपा हुआ है। वे देश को और अधिक ताकतवर बनाने व किसानों, गरीबो के जीवनोत्थान के स्वप्नों को छोड़कर गए है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि अटल जी के बहुमुखी जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके सपनो को साकार करने के लिए लगातार सेवा भावना के साथ कार्य करते रहे।
    ये विचार आदर्श कॉलोनी स्थित कम्यूनिटी हॉल में शनिवार को भाजपा द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने व्यक्त किए। उन्होनें कहा कि अपने प्रधानमंत्रीत्व कार्यकाल में अटलजी ने देश को ताकतवर मूल्क बनाने के लिए परमाणु विस्फोट करने के बाद विश्व के कई बड़े देशो से मिली धमकियों की भी परवाह नहीं कर अपने राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया था। उन्होने अटल जी के जीवन से जुड़े प्रेरणादायी संस्मरणों को भी सुनाया।
    प्रारंभ में भाजपा के वरिष्ठ नेता चांदमल सोनी, डॉ. जे.एम जैन, प्रहलादराय सोनी, रामगोपाल खण्डेलवाल, नपा अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहुजा, भूपेन्द्रसिंह बडोली, कन्हैयालाल भट्ट, वेदप्रकाश वतुर्वेदी, डॉ. अंगुरबाला सेठिया, कन्हैयालाल अग्रवाल, प्रकाश सेठिया, श्रीपाल सिसोदिया, बड़ीसादड़ी प्रधान महावीरसिंह कृष्णावत, सोहनलाल आंजना आदि ने अटलजी के जीवन से जुड़े पहलुओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर व कविताओं के माध्यम से अटलजी का स्मरण किया।
    जेठानंद खत्री, कन्हैयालाल बम्ब, ललितप्रकाश शारदा, प्रधान जशोदा मीणा, उपप्रधान अशोक जाट, उमेश तोतला, सुरेश खेरोदिया, गोपालकांत सोनी, जगदीश आंजना मरजीवी, प्रदीप मोदी, नितिन चतुर्वेदी, महावीरसिंह गोखरू, गब्बरसिंह अहीर, महिपाल राठोर, शंभुसिंह पंवार, अर्जुनसिंह राठौड, अतुल सोनी, गोपाल कुमावत, कमलेश बनवार, रामलाल बोडाणा, रविशंकर बाहेती, मनोहरलाल चौधरी, बंशीलाल जीवनानी, गणेशदान चारण, शांतिलाल मेनारिया, जमनालाल जाट, कमलेश चावत, राजपालसिंह कदमाली, आदि ने मंत्री कृपलानी के साथ अटलजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग