पेयजल, बिजली और मौसमी बीमारियों एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

पेयजल, बिजली और मौसमी बीमारियों एवं अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़, 20 अगस्त। अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) दीपेन्द्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में पेयजल, बिजली और मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा अन्य विभागीय गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को जिला कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित की गई।
श्री राठौर ने सर्व शिक्षा अभियान से किचनशेड के चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष किचनशेड के कार्यों का रिव्यू करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विद्यालयों में खेल मैदान आवंटन की भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा विभाग से मौसमी बीमारियों की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा विभाग द्वारा नगरपरिषद् से फोगिंग मशीन दिलाने की मांग पर नगरपरिषद् को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से पेयजल सप्लाई, सार्वजनिक निर्माण विभाग के नगरीय निकाय के गौरव पथ के कार्यों की प्रगति, जल संसाधन विभाग से बांधों में जल भराव की स्थिति तथा पशुपालन विभाग से पशुओं के बीमा व नंदी शाला के आवेदन के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने डीएमएफटी की मेनेजिंग कमेटी की बैठक में डीएमएफटी से स्वीकृत सभी विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डीएमएफटी में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंध में विभागों को निर्देशित किया।
बैठक में जिला रसद अधिकारी ज्ञानमल खटीक, उप वन संरक्षक एस.पी. सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

नगर परिषद निम्बाहेडा द्वारा आयोजित दशहरा मेला प्रांगण में मेला प्रशासन की लापरवाही के चलते सपना चौधरी नाईट प्रोग्राम के दौरान डॉम (टेंट) टूटने से हुआ हादसा, प्रोग्राम हुआ रद्द, ताजा जानकारी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नही.....पुलिस प्रशाशन ने भीड़ पर काबू पाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग