Box Office : धड़क को पहले दिन मिल सकती है इतनी कमाई

कल धड़क रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म होने के कारण इसको लेकर अलग ही माहौल है। ऐसे में फिल्म की पहले दिन की कमाई से भी खासी उम्मीद है।

करीब दो साल से 21 साल की ये लड़की सुर्ख़ियों में है। श्रीदेवी की बेटी होने का प्रेशर और बड़े परदे पर करण जौहर जैसे बड़े बैनर के साथ लॉन्च होना, जाह्नवी कपूर के लिए भी बड़ी चुनौती है। जाह्नवी के साथ फिल्म में ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। ईशान का भी हिंदी फिल्मों में ये प्रवेश है। उन्होंने इससे पहले माजिद मजीदी की फिल्म बियोंड द क्लाउड्स में काम किया था। ईशान, शाहिद कपूर की मां के बेटे (दूसरे पिता से) हैं और जाह्नवी के नाम के पीछे श्रीदेवी और बोनी कपूर हैं।

शशांक खेतान के निर्देशन में बनी धड़क की अपनी कोई ओरिजनल कहानी नहीं है क्योंकि ये मराठी की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक है। रिंकू राजगुरु और आकाश ठोसर ने जिस इश्क़ के अमीरी-गरीबी वाले फ़साने को सैराट में बयां किया था ठीक वैसा है पार्वती यानि जाह्नवी और मधुकर यानि ईशान पेश करेंगे। सैराट में मोहब्बत में बगावत और उसके दुखद अंत को दिखाया गया था, माना जा रहा है करण जौहर की टीम ने उसे बदला नहीं होगा। धड़क में आशुतोष राणा, ऐश्वर्या नारकर और अंकित बिष्ट का भी अहम् रोल है। फिल्म को सेंसर ने यू सर्टिफिकेट के साथ पास किया है।

Comments

Popular posts from this blog

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट डील : WALMART ने कहा छोटे व्यापारियों को होगा फायदा, कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

आज भादसोड़ा में सबसे बड़ी मूर्ति श्री साँवलिया सेठ जी की प्राचीन मन्दिर भादसोड़ा पर आज रतलाम के भक्त परिवार द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के सोने के दो पायजब सोने की बिछिया एक सोने कीअंगूठी जिसका कुल वजन 12.5 ग्राम तथा चांदी की बाँसुरी, गौमाता एक कलमदवात पौशाक श्री साँवलिया सेठ के चरणों मे भेंट की गई।। 🙏🏻🙏🏻बोलों जय श्री साँवलिया सेठ जी की जय🙏🏻🙏🏻

चांद पर मिलेगी 4G सर्विस, धरती पर कर सकेंगे सीधे HD लाइव वीडियो स्ट्रीम