बेकाबू ट्रेलर व ट्रैक्टर भिड़ंत में चार जख्मी, दुर्घटना देख रह गए हैरान
भीलवाड़ा। ट्रेलर की तेज रफ्तार ने एक बार फिर चार जनों को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान अनियंत्रित ट्रेलर ने एक ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो जनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आसीन्द चिकित्सालय में भर्ती कराया है। यहां से दो घायलों को रैफर किया गया है।
घायल दर्द से तड़पते रहे
हादसा किड़ीमाल गांव के पास आसीन्द भीम रोड पर बुधवार रात को हुआ। इस हादसे में ट्रेलर व ट्रैक्टर में अचानक भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में ट्रेलर सवार 4 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायल दर्द से बिलखते रहे। घायलों की सड़क किनारे आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आसीन्द अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दो जनों को गंभीर हालत में अजमेर रैफर कर दिया। राहगीरों ने बताया कि घायल दर्द से तड़प रहे थे। घायलों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस के साथ मदद में हाथ बंटाया।
दो जनों की हालत गंभीर, किया रैफर
करेड़ा थाना क्षेत्र में किड़ीमाल गांव के पास चार लोग हादसे का शिकार हो गए। दो घायलों को अजमेर रैफर किया है, जहां अस्पताल में दोनों का गंभीर हालत मे इलाज चल रहा है। ट्रेलर व ट्रैक्टर में टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ हादसा हो गया। हादसे के समय गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को संभाला और पुलिस को इत्तला दी। दुर्घटना में ट्रॉली दो भागों में बंटकर सड़क से दूर जा गिरी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाते तो जान भी जा सकती थी। वक्त पर घायलों को इलाज मिलने से उनकी जान बच सकी है। फिलहाल पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।
Comments
Post a Comment