हैरिटेज सिटी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार कार्यशाला आयोजित
चित्तौड़गढ़, 27 जुलाई। हैरिटेज सिटी प्रेस क्लब जिला प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को संगम महादेव (भोईखेड़ा) में ‘‘सरकार की विकास योजनाएं एवं पत्रकारों का दायित्व’’ विषय पर पत्रकार कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में हैरिटेज सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल जैन यति व संयोजक मनोहर लाल अग्रवाल ने चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी, आई.एफ.डब्ल्यू जे. पत्रकार संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड, सागर सोनी, सेवा निवृत्त आर.ए.एस. सुनिल झा सहित विभिन्न मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। कार्यशाला में मीडियाकर्मी, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि चन्द्रभान सिंह आक्या, नगरपरिषद् सभापति सुशील शर्मा, जनप्रतिनिधियों, पत्रकार संघ के अध्यक्ष ने शहीद परिजनों लीला कुंवर एवं शहीद चन्दन सिंह के परिजन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यशाला में मुख्य अतिथियों ने रचनात्मक पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा कार्य हेतु नटवर त्रिपाठी स्वतंत्र पत्रकार को कस्तूरचंद पीरियर स्मृति पत्रकार सम्मान-2018, डॉ.जे.सी. व्यास स्मृति पुरस्कार से शिव मृदूल, चित्तौड़गड़ की काव्य जगत में विशिष्ट पहचान स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार हाजी अब्दुल जब्बार को कोमीएकता सम्मान-2018 से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यशाला में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की आवश्यकता जताई गई।
पत्रकार कार्यशाला को विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, नगरपरिषद् सभापति सुशील शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा, पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी, आई.एफ.डब्ल्यू जे. पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ सहित मंचासिन अतिथियों, मीडियाकर्मीयों ने भी संबोधित किया।
Comments
Post a Comment