बांसवाड़ा में हुई मूसलाधार बारिश, निचले इलाके में तीन फीट तक भरा पानी
बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले में मेघों की मेहरबानी बनी हुई है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार तडक़े से बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब छह घंटे तक चला। इस दौरान काफी देर तक मूसलाधार बारिश भी हुई। इससे शहर के निचले इलाके पाला क्षेत्र में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। वहीं शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार शाम पांच बजे तक जिले के शेरगढ़ में सर्वाधिक पांच इंच बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार तडक़े करीब चार बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ। मध्यम वर्षा का यह दौर करीब आठ बजे तक चला।
आठ से दस बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश का दौर धीमा पड़ा और दोपहर करीब ढाई बजे यह थम गया। तीन फीट तक पानी भरा तडक़े से शुरु बारिश के चलते शहर के भीतरी इलाकों में नालियां उफन गईं। सडक़ों पर पानी बहने लगा। पाला क्षेत्र में करीब तीन फीट पानी भर गया।
Comments
Post a Comment